फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female students wrote *dohas* (couplets) and idioms during the Hindi Fortnight.

Sonipat News: हिंदी पखवाड़े में छात्राओं ने लिखे दोहे और मुहावरे

Thu, 10 Sep 2026 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Female students wrote *dohas* (couplets) and idioms during the Hindi Fortnight.
फोटो : सोनीपत के राजकीय कॉलेज, खरखौदा में हिंदी पखवाड़े के तहत हस्तलेख स्पर्धा में हिस्सा लेती छ
खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या कॉलेज में चल रहे हिंदी पखवाड़े के दूसरे दिन बुधवार को सुलेख लेखन प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में बीए, बीसीए और एमए हिंदी की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमिला देवी और डॉ. विजयदीप के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर हस्तलेख में कबीर, रहीम सहित अन्य कवियों के पांच प्रसिद्ध दोहे और दस मुहावरे अर्थ सहित लिखे। डॉ. प्रमिला देवी ने कहा कि सुलेख व्यक्तित्व का दर्पण है और दोहे-मुहावरे हिंदी भाषा को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने छात्राओं से हिंदी के साहित्यिक और भाषाई मूल्यों को सहेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रतिभागियों को 14 सितंबर को हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed