{"_id":"6aa3134ea07385e77a0980ab","slug":"female-students-conveyed-a-message-of-suicide-prevention-by-creating-posters-sonipat-news-c-17-rtk1057-918750-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 11 सितंबर से जुटेंगे प्रदेशभर की महिला हैंडबॉल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 11 सितंबर से जुटेंगे प्रदेशभर की महिला हैंडबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
जींद। अर्जुन स्टेडियम जींद में शुक्रवार से प्रदेशभर की महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। यहां 11 से 13 सितंबर तक 59वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी। लड़कियों के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलग-अलग जिलों से पहुंचने वाली खिलाड़ियों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से की गई है। खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षकों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रतियोगिता के दौरान तीनों आयु वर्गों में मुकाबले होंगे। राज्यभर से पहुंचने वाली खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को राज्य स्तर पर साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में भी खेलने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अर्जुन स्टेडियम में खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न जिलों से आने वाली खिलाड़ियों और उनके साथ पहुंचने वाले प्रशिक्षकों के लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ी हैंडबॉल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलता है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।