फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Female doctor threatened over the

Sonipat News: महिला चिकित्सक को फोन पर दी धमकी, बोला- तेरे बेटे को गोली मार दूंगा

Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Female doctor threatened over the
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सड़क हादसे में रिश्तेदार की मौत के बाद रोहतक के गांव चिड़ी निवासी आरोपी मुकेश ने महिला चिकित्सक को फोन कर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

दर्ज एफआईआर में शहर के गांधी नगर निवासी डॉ. शशि बाला ने बताया कि उनके बेटे रोहतक के एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है। 13 जुलाई को वह कार से जींद स्थित अपने घर आ रहे थे। चिड़ी गांव के पास उसकी कार की एक ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें आरोपी मुकेश के मामा भी शामिल थे। हादसे के बाद से मुकेश उन्हें फोन कर उनके बेटे को गोली मारने की धमकी दे रहा है। पहले भी कई बार धमकियां दी गईं लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। धमकियां बढ़ने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी मनदीप कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मुकेश के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed