फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Feasibility investigation of sports nurseries started

Sonipat News: खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच शुरू

Wed, 08 May 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Feasibility investigation of sports nurseries started
सोनीपत के गोहाना रोड स्थित सुभाष स्टेडियम। संवाद
सोनीपत। जिले में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा प्रदान कराने के लिए नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच आरंभ कर दी गई है। खेल विभाग पंचकूला ने सभी उप निदेशकों को जांच के आदेश जारी किए थे। जिले की खेल नर्सरियों की जांच की जिम्मेदारी गुरुग्राम के खेल उप निदेशक गिरिराज को सौंपी गई थी। उन्होंने खेल नर्सरियों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


खेल अधिकारियों ने बताया कि उप निदेशक ने खेल नर्सरियों की जांच दोबारा शुरू कर दी है। इसमें मुख्य तौर पर अकादमी में संबंधित खेल के लिए आधारभूत संरचना व प्रशिक्षक की योग्यता जांची जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही खेल मुख्यालय में जमा करा दी जाएगी, ताकि खेल नर्सरियों को जल्द शुरू करवाया जा सके। हालांकि स्थिति को देखते हुए अभी खेल नर्सरियों के शुरू होने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


जिले से 210 खेल नर्सरियों के आवेदन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खेल नर्सरियों के लिए 210 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला खेल विभाग ने अपनी जांच करके नर्सरियों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी थी। खेल विभाग पंचकूला ने दोबारा फिजिबिलिटी जांच करने के आदेश किए थे। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। गत वर्ष जिले में कुल 86 खेल नर्सरियां थी। इस बार खेल विभाग पंचकूला ने खेल नर्सरियों की संख्या को बढ़ाया है। उम्मीद है कि जिले में भी खेल नर्सरियों की संख्या में इजाफा किया जा सकता हैं। खेल नर्सरियों में 8 से 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रति माह 1500 रुपये व 15 से 19 आयु वर्ग को 2000 रुपये खुराक भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

आवेदन करने वाली खेल नर्सरियों की जांच शुरू कर दी गई है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जांच रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। जांच के लिए पहुंचे गुरुग्राम जोन के खेल उप निदेशक गिरिराज का विभाग की तरफ से हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा।-देवेंद्र दहिया, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed