फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fearless scoundrel: Looted car from doctor, cash from four-wheeler driver and contract salesman

बेखौफ बदमाश : चिकित्सक से कार, फोर-व्हीलर चालक और ठेका सेल्समैन से नकदी लूटी

Thu, 04 Jul 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fearless scoundrel: Looted car from doctor, cash from four-wheeler driver and contract salesman
राई (सोनीपत)। सोनीपत में बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सक की कार, फोर-व्हीलर चालक और ठेका सेल्समैन से नकदी लूट ली। वारदातों को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। चिकित्सक के साथी ने सिगरेट लेने के लिए कार रुकवाई थी। राई व कुंडली थाना पुलिस ने लूट के मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित बादली रोड गली नंबर 6 निवासी आशीष गुलिया ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के गांव पुठ खुर्द के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में चिकित्सक हैं। उनकी कार उनके पिता सतराज गुलिया के नाम है। वह बुधवार तड़के अपनी कार लेकर अपने दोस्त पुठ खुर्द के विकास व दिल्ली के बवाना निवासी नवीन के साथ दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहे थे। जब वह तड़के करीब सवा तीन बजे गांव राई स्थित गोल्डन हट ढाबा के पास पहुंचे तो उन्होंने सिगरेट लेने के लिए कार को रोक दिया। विकास सिगरेट लेने गए। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास आए। दो बदमाशों ने बाइक से उतरकर उनके व उनके साथी नवीन की कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। उन्होंने चाबी छीनने की कोशिश की तो वह विरोध करने लगे। इस पर पिस्तौल लिए खड़े दूसरे युवक ने उन्हें पिस्तौल दिखाकर नीचे उतार दिया। उनके उतरते ही एक बदमाश उनकी कार में सवार हो गया और कार लेकर बहालगढ़ की तरफ चला गया। वहीं दो अन्य बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले। कार में विकास का मोबाइल भी था। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शराब ठेका सेल्समैन को चाकू दिखाकर लूट ले गए 88 हजार

गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेका से तीन बदमाश चाकू की नोक पर सेल्समैन से 88 हजार रुपये लूट ले गए। जींद के गांव भाग खेड़ा निवासी जसबीर ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह नाथूपुर में स्कॉच टेप अशोक एंड कंपनी के शराब ठेका पर सेल्समैन का काम करते हैं। उनके साथ दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सेल्समैन अंतराम भी थे। रात करीब साढ़े आठ बजे तीन युवक बाइक पर ठेके के बाहर पहुंचे। एक युवक ने ठेके के लोहे के गेट के अंदर हाथ डालकर उनका गला पकड़ लिया और चाकू अड़ाकर जबरन दरवाजा खुलवा लिया। उन्होंने गोली मारने की धमकी भी दी। बाद में वह गल्ला पेटी ही उठा ले गए। जिसमें 88 हजार रुपये थे। वह बाइक पर भाग निकले। उन्होंने मामले से ठेकेदार को अवगत कराया। इसके बाद कुंडली थाना में लूट का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्रेड लेने आए फोर-व्हीलर चालक से 40 हजार रुपये लूटे

गांव बारोटा के पास फोर-व्हीलर चालक को काबू कर कार सवार चार-पांच बदमाश 40 हजार रुपये लूट ले गए। हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी सूरजमल ने पुलिस को बताया कि वह हिसार की श्याम विहार कॉलोनी निवासी संदीप की इंट्रावी-20 गाड़ी चलाते हैं। वह रात को गाड़ी लेकर बारोटा फैक्टरी में ब्रेड लेने आए थे। उनके साथ सहायक खेड़ी पाबड़ा निवासी सूबे सिंह भी थे। जब वह आधी रात को बारोटा ब्रेड फैक्टरी के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो कार सवार चार-पांच युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। उन्होंने उनकी गाड़ी पर डंडों से हमला कर दिया। उन्हें व उनके हेल्पर को नीचे उतारकर वह गाड़ी के डेस्क बोर्ड में रखे 40 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने उनका मोबाइल व गाड़ी का आगे का शीशा भी तोड़ दिया। पीड़ित ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी में लूट व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया।

वर्जन

कार लूट की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed