फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fearless scoundrel... looted 27 thousand rupees at petrol pump in Bahalgarh by showing pistol

Sonipat News: बेखौफ बदमाश... बहालगढ़ में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर 27 हजार रुपये लूटे

Wed, 28 Feb 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fearless scoundrel... looted 27 thousand rupees at petrol pump in Bahalgarh by showing pistol
सोनीपत के बहालगढ़ स्थित सिंह मोटर्स फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन को काबू करता दिख रहा संदिग्ध। वीड
सोनीपत/राई। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर आधी रात को दो बदमाश पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से 27 हजार रुपये लूटकर भाग गए। बदमाश बाथरूम पूछने के बहाने कार्यालय में आए थे। उसके बाद पिस्तौल तान कर वारदात को अंजाम दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के पीतमपुरा स्थित केवी-8 निवासी राकेश जिंदल ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बहालगढ़ में दिल्ली-पानीपत लेन पर फ्लाईओवर के निकट सिंह मोटर्स फिलिंग स्टेशन खोल रखा है। बताया कि सोमवार रात फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन वीरेंद्र, राजकुमार व सतपाल मौजूद थे। उन्होंने जानकारी दी है कि देर रात 12:20 बजे स्विफ्ट कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे। दोनों युवक कार्यालय में चले गए। उन्होंने कार्यालय में जाकर बाथरूम के बारे में जानकारी मांगी। जब उन्हें बाथरूम के बारे में बताया तो वह सीधे कैश रूम में घुस गए। उन्होंने अंदर आकर पिस्तौल तान दी और 27 हजार रुपये की नकदी लूट ली। उसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर बाहर खड़ी कार में सवार होकर भाग गए। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले गन्नौर में हुई थी लूट

बदमाशों ने गन्नौर में इसी तर्ज पर एक दिन पहले लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। गन्नौर में डिवाइन सिटी के पास एक दिन पहले दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर 65 सौ रुपये लूट लिए थे। वहां भी बदमाश स्विफ्ट कार में ही आए थे। इससे लगता है कि दोनों वारदात के पीछे एक ही गिरोह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करे पुलिस

सोनीपत पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान प्रविंद्र खत्री ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों को निशाना बनाया जाता है। लगातार दो रात हुई वारदातों में जल्द बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। पुलिस को चाहिए कि वह रात को पेट्रोल पंप क्षेत्र में गश्त अवश्य करें, जिससे बदमाशों में पुलिस का भय बना रहे।

वर्जन

पेट्रोल पंप पर रात को लूट की सूचना मिली थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। -

इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed