फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fear of being implicated in dope to stop her from playing Olympics, a conspiracy is being hatched: Vinesh

ओलंपिक खेलने से रोकने को डोप में फंसाने की आशंका, रची जा रही साजिश : विनेश

Sat, 13 Apr 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Apr 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Fear of being implicated in dope to stop her from playing Olympics, a conspiracy is being hatched: Vinesh
ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट।
सोनीपत। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने बार फिर से ओलंपिक खेलने से रोकने के लिए डोप टेस्ट में फंसाने की आशंका जताई है। आरोप है कि उन्हें रोकने की साजिश रची जा रही है। उनके पानी में कुछ मिलाकर पिलाया जा सकता है। उनकी कोई मदद नहीं कर रहा, गलत के खिलाफ आवाज उठाने की क्या यही सजा है।
विज्ञापन


ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह व वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है कि 19 अप्रैल को एशियन ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए वह लगातार एक माह से सरकार (साई टॉप्स) से गुहार लगा रही हैं कि उनके प्रशिक्षक व फिजियो को मान्यता दी जाए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। बिना प्रशिक्षक व फिजियो प्रतियोगिता में जाना संभव नहीं है। इस मामले में कोई भी मदद को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा है कि क्या हमेशा इसी तरह खिलाड़ियों के भविष्य से खिलवाड़ होता रहेगा।
विज्ञापन

विनेश ने आगे लिखा है कि बृजभूषण और उसकी तरफ से बैठाया गया डमी संजय सिंह हर तरीके से प्रयास कर रहे हैं कि कैसे मुझे ओलंपिक में खेलने से रोका जा सके। विनेश ने कहा कि टीम के साथ जो प्रशिक्षक लगाए गए हैं, वह सभी बृजभूषण और उसकी टीम के चहेते हैं। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वह मैच के दौरान मुझे पानी में कुछ मिलाकर न पिला दें। विनेश ने आशंका जताई कि उन्हें डोप में फंसाने की साजिश हो सकती है। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। इतनी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता से पहले उनके साथ मानसिक टॉर्चर कहां तक जायज है। क्या अब देश के लिए खेलने जाने से पहले भी उनके साथ राजनीति ही होगी। उन्होंने यौन शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई है। देश में गलत के खिलाफ आवाज उठाने की यही सजा है। विनेश ने लिखा है कि वह उम्मीद करती हैं कि देश के लिए खेलने जाने से पहले तो न्याय मिलेगा।

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट।

ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed