फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   FCI depot manager arrested for taking bribe of Rs 30,000 in the name of transfer of clerk

Sonipat News: क्लर्क का तबादला करने के नाम पर एफसीआई डिपो मैनेजर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
FCI depot manager arrested for taking bribe of Rs 30,000 in the name of transfer of clerk
गोहाना। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सोनीपत की टीम ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोहाना में तैनात डिपो मैनेजर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) से तबादला करने व ओवरटाइम भत्ता दिलवाने की एवज में रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


एफसीआई में कार्यरत क्लर्क विपिन चहल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वह बरोदा में तैनात हैं। उनका गोहाना एफसीआई कार्यालय तबादला होना था। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले ही तबादला होने के बाद वह एफसीआई सफीदों, जींद से गोहाना आए थे। डिपो मैनेजर धर्मेंद्र कटारिया ने अब उनका तबादला एफसीआई बरोदा कर दिया था। धर्मेंद्र कटारिया ने दोबारा उनका तबादला गोहाना करने व ओवरटाइम भत्ता पास करने की एवज में उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उनके ओवरटाइम भत्ता के करीब 60 हजार रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर एसीबी सोनीपत की टीम का गठन किया गया था, जिसमें इंस्पेक्टर सचिव कुमार व जगजीत सिंह को शामिल किया गया था। आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम ने गोहाना कार्यालय के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी। जब डिपो मैनेजर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, तो उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed