{"_id":"6830c98150bedae15c0b71b5","slug":"fault-in-132-kv-power-house-power-outage-for-7-hours-50-thousand-people-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137029-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 132 केवी बिजली घर में फॉल्ट, 7 घंटे बिजली गुल, 50 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 132 केवी बिजली घर में फॉल्ट, 7 घंटे बिजली गुल, 50 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो 07: सोनीपत के 132केवी फाजिलपुर बिजली घर में आए फाॅल्ट को दूर करते बिजली कर्मी। स्रोत: बिजल
सोनीपत। 132केवी फाजिलपुर बिजली घर में फाॅल्ट आने से मंडी क्षेत्र की कॉलोनियों में सात घंटे ब्लैकआउट रहा। शुक्रवार तड़के तीन बजे से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से 50 हजार से ज्यादा लोगों के पसीने छूट गए।
अधिकतर घरों में इनवर्टर तक ठप हो गए। सुबह पानी आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। लोग पानी के लिए तरसने को मजबूर हुए। सुबह 10:15 बजे बिजली बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
132 केवी फाजिलपुर बिजली घर से 33केवी बिजली सब स्टेशन को जोड़ने के लिए डाली गई हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। इस वजह से शुक्रवार सुबह तीन बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के कुछ समय बाद लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को कॉल करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद बिजली कर्मचारी लाइन को चेक करने लगे। सुबह उजाला होने के बाद बिजली निगम की टीम को तार टूटा मिला। शहर की दर्जन भर काॅलोनियों में सुबह तक बिजली नहीं आई थी। बिजली नहीं होने से शहर में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
इसके बाद बिजली निगम ने तार जोड़ने के बाद सुबह 9 बजे लाइन को चालू करने का प्रयास किया। तभी 132केवी फाजिलपुर बिजली घर के अंदर लाइटनिंग अरेस्टर टूटकर गिर गया। बिजली कर्मियों ने बिजलीघर में मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी शुरू किया और सवा 10 बजे लाइन चालू हो सकी।
33केवी सूरज स्टील बिजली घर बंद होने से बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, मोहन नगर, नई अनाज मंडी, बैंयापुर, लहराड़ा, कालूपुर, भगत सिंह कॉलोनी, प्रभु नगर, मिर्च मंडी, आर्य नगर, गुड़ मंडी, काठ मंडी व ओल्ड रोहतक रोड के साथ लगती कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बंद रही। 50 हजार लोग बिजली समस्या से जूझते रहे। हवा न चलने से गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली न होने से पुराने औद्योगिक क्षेत्र में जेनरेटर चलाकर कारखाने चलाने पड़े।
सुबह के समय पानी के लिए तरसे लोग
नगर निगम की ओर से सुबह 5 बजे शहर में पानी की आपूर्ति की जाती है। बिजली गुल होने के कारण दो बूस्टिंग स्टेशन बंद रहे। इसके चलते सुबह के समय पानी की आपूर्ति बाधित रही। लोग सुबह से ही बिजली निगम व नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर बिजली के साथ पानी आपूर्ति की मांग करते रहे। बिजली लाइन में फॉल्ट को दूर करने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। उसके बाद भी नगर निगम की ओर से बूस्टिंग स्टेशनों से कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति शुरू की जा सकी।
--
132 केवी बिजलीघर से 33केवी सब स्टेशन को जोड़ने के लिए हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया था। सुबह 9 बजे तार जोड़ने के बाद लाइन को चालू करने का प्रयास किया। तभी बिजलीघर के अंदर लाइटनिंग अरेस्टर टूटकर गिर गया। मरम्मत कार्य के बाद सुबह 10:15 बजे लाइन को चालू कर दिया गया।
-रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम