फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father died of cancer, along with Sahil, brother was also named in attempt to murder.

Sonipat News: पिता की कैंसर से हो चुकी माैत, साहिल के साथ भाई भी रहा हत्या की कोशिश में नामजद

Tue, 10 Dec 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 10 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Father died of cancer, along with Sahil, brother was also named in attempt to murder.
फोटो 39: साहिल।
रोहतक में जींद बाईपास पर पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ साहिल पहले भी मारपीट व हत्या की कोशिश के मामले में नामजद रहा है। साहिल मूलरूप से बिधलान गांव का रहने वाला है और उसका परिवार अब डेढ़ दशक से खरखौदा के थाना कलां रोड पर रहता है। उसके पिता की कैंसर से मौत हो चुकी है। उसके भाई का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह रोहतक में हुई पुलिस मुठभेड़ में खरखौदा का साहिल भी सीने में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके साथ फतेहाबाद के टिब्बी गांव का जसबीर भी घायल है। दोनों पर तीन दिन पहले चचेरे भाई की बरात में रोहतक के किलोई गांव में आए झज्जर के डीघल गांव निवासी फाइनेंसर मंजीत की गोलियां मारकर हत्या करने का आरोप है। साहिल पर वर्ष 2014 में पहला मुकदमा खरखौदा थाने में मारपीट का दर्ज हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा करनाल के असंध थाने में दर्ज हुआ। साहिल का पिता रामकिशन दिल्ली परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुआ था। बाद में रामकिशन कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गया था। करीब दो वर्ष पहले ही रामकिशन का देहांत हुआ है। बिधलान गांव के लोगों का भी कहना है कि पहले साहिल के पिता रामकिशन गांव में आवाजाही किया करते थे, लेकिन उनके निधन के बाद से तो परिवार का संपर्क भी गांव से टूट गया है।
विज्ञापन


भाई सुधीर पर दर्ज हुआ था हत्या की कोशिश का मुकदमा

साहिल के भाई सुधीर पर भी खरखौदा थाने में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ 2 जून, 2021 को मूलरूप से उसके गांव बिधलान व घटना के समय रविदास मंदिर वाली गली निवासी अजीत ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह दूध लेने जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान सामने से आई-20 कार आई थी। कार में उनके गांव सुधीर अपने साथियों के साथ मौजूद था। उसका सुधीर से तीन साल पहले झगड़ा हुआ था, जिसकी वह रंजिश रखे हुए था। सुधीर व उसके साथियों ने उस पर गोली चला दी थी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed