फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Father and son beaten up for stopping them from breaking the wall of the plot

Sonipat News: प्लाट की दीवार तोड़ने से रोकने पर बाप-बेटे को पीटा

Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 May 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Father and son beaten up for stopping them from breaking the wall of the plot
गन्नौर। गांव सनपेड़ा में प्लाट की दीवार तोड़ने से मना करने पर सात लोगों ने गांव के एक व्यक्ति व उनके बेटे की पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावरों ने दो फायर भी किए और धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी। पीड़ित राजबीर ने बताया कि उन्होंने व उनके भाई ताहर सिंह ने अपनी खेत की जमीन से प्लाट बेच रखे है। गांव के चतर सिंह ने 10 मरले का प्लाट उनके भाई ताहर सिंह से खरीदा था। रास्ता न होने के कारण चतर सिंह ने रास्ते के लिए अदालत में केस किया था, जिसमें चतर सिंह हार गया। जिसके बाद उन्होंने दो महीने पहले अपने प्लाॅट की दीवार बना कर उस पर गेट लगा लिया था। आरोप है कि 28 मई को गांव के सात लोग उनके प्लाॅट की दीवार तोड़ने लगे। जब राजबीर ने उन्हें दीवार तोड़ने से रोका तो आरोपियों ने उनकी व उनके बेटे रविंद्र की पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed