फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers wrote a letter to the Chief Minister in protest against the power grid line

Sonipat News: पावर ग्रिड लाइन के विरोध में किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers wrote a letter to the Chief Minister in protest against the power grid line
सोनीपत। गांव नाहरा व हलालपुर के खेतों में बिछाई जा रही पावर ग्रिड की लाइन के विरोध में किसानों का धरना जारी रहा। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम चिट्ठी लिखी। जिसमें दो टूक कहा है कि किसान सरकार से लड़ाई नहीं करना चाहते, लेकिन उनके हितों को ताक पर रखने नहीं दिया जाएगा। किसानों ने मांग की है कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता काम नहीं होने दिया जाएगा। धरने पर पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों पर सरकार हर समय बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन किसान अपने मुद्दों पर विपक्षियों को राजनीतिक रोटियां न सेंकने दें।
विज्ञापन

पावर ग्रिड लाइन के विरोध में गांव नाहरा में किसान एक सप्ताह से धरने पर डटे हुए हैं। उनका आरोप है कि नाहरा गांव के खेतों में किसानों को बिना सूचना दिए पावर ग्रिड की लाइन को बिछाने का प्रयास किया गया था। विरोध करने वाले किसानों को हिरासत में रखा गया था। नाहरा गांव के सरपंच उमेश दहिया ने कहा कि जब तक किसानों को जमीन का मार्केट रेट पर मुआवजा नही दिया जाएगा। किसान यहां टॉवर लगाने का काम शुरू नहीं होने देंगे। किसान दिन- रात बैठकर धरना चला रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा धरने पर किसानों की बात सुनने के लिए पहुंचे थे, जहां पर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक चिट्ठी भी उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed