फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will take out a tractor march on Republic Day, three points have been set up in Sonipat and one in Jind

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, सोनीपत में तीन और जींद में बनाया एक पाॅइंट

Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out a tractor march on Republic Day, three points have been set up in Sonipat and one in Jind
फोटो 20: सोनीपत की नई अनाज मंडी ​​​​स्थित किसान विश्राम गृह में बैठक करते भारतिय किसान यूनियन न
सोनीपत। गणतंत्र दिवस पर किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। सोनीपत में तीन और जींद में एक पॉइंट बनाया गया है, जहां किसान एकत्रित होकर ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान नौजवान यूनियन जिला कमेटी की बैठक नई अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में बुलाई गई।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए 13 फरवरी 2024 से आंदोलन किया जा रहा है। 59 दिन से आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आजाद भारत का सबसे लंबा सत्याग्रह करके केंद्र सरकार को बातचीत के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि अभी हमने एमएसपी गारंटी कानून बनवाने की तरफ कदम रखा है। केंद्र सरकार की बातचीत के लिए चिट्ठी आने के बाद जगजीत सिंह डल्लेवाल को मेडिकल सहायता देना शुरू किया गया, लेकिन कानून बनने तक जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन जारी है। वह पानी के अलावा कुछ नहीं पी रहे हैं और न ही कुछ खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के नेता तैयार हैं। बैठक में मजबूती से तर्क सहित किसानों का पक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

अनुशासन के साथ ट्रैक्टर खड़े करेंगे किसान

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 26 जनवरी को घोषित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 से 1.30 बजे तक किसान अपने ट्रैक्टरों पर राष्ट्रीय झंडे एवं यूनियन के झंडे लगाकर चार स्थानों पर अनुशासन के साथ खड़े करेंगे। पहला प्वाइंट- नई अनाज मंडी के सामने खरखौदा, दूसरा प्वाइंट पानीपत-रोहतक रोड पर मुंडलाना के पास, तीसरा प्वाइंट- खरखौदा-गोहाना रोड स्थित भैंसवाल चौक पर, चौथा प्वाइंट - जींद जिला के गांव भंभेवा-लुदाना टोल प्लाजा के पास बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक की अध्यक्षता छतर सिंह जाहरी ने की और संचालन जिला प्रवक्ता विजय सरोहा ने किया। इस दौरान वीरेंद्र शामडी, प्रवीण दहिया, हंसबीर खरब, रामनिवास निजामपुर, बेदी दहिया, संदीप दहिया, कवित बधवार, बुधराम सिंह, रणबीर कोहाड़, बिजेंद्र दहिया, देशपाल दहिया, अजित दहिया, संजय खरेटा, अशोक सहरावत, अत्तर सिंह दहिया, शक्ति दहिया, रामकुंवार दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed