फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will start Mission UP and Uttarakhand with National Mahapanchayat in Muzaffarnagar

मिशन यूपी व उत्तराखंड की शुरुआत मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय महापंचायत से करेंगे किसान

Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers will start Mission UP and Uttarakhand with National Mahapanchayat in Muzaffarnagar
अंकित चौहान
विज्ञापन

सोनीपत। किसान मिशन यूपी व उत्तराखंड की शुरुआत मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय महापंचायत से करेंगे। यूपी व उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनावों को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने यह फैसला लिया है और इन दोनों राज्यों में बताया जाएगा कि सरकार के फैसलों के कारण किसानों की किस तरह से हालत खराब है। जहां मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को महापंचायत होगी और उसमें देशभर के किसान संगठनों के नेता शामिल होंगे। वहीं इससे पहले भी महापंचायत में किसान नेताओं व किसानों को शामिल करने के लिए बैठक की जाएगी।
संयुक्त किसान मोर्चा ने मिशन यूपी व उत्तराखंड को लेकर पूरी रणनीति तैयार की है, जिसके तहत दोनों राज्यों में आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व युद्धवीर सिंह अग्रणी भूमिका में रहेंगे तो पंजाब व हरियाणा के किसान संगठन भी साथ खड़े दिखाए देंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले मुजफ्फरनगर में 5 सितंबर को महापंचायत से पहले 25 अगस्त से सभी जिलों में बैठक शुरू की जाएगी। इसके साथ ही 26 जुलाई को लखनऊ में सामान्य कार्यक्रम होगा, जिसमें कृषि कानूनों के नुकसान व सरकार के किसानों के विरोध में लिए गए फैसलों के बारे में बताया जाएगा। किसान नेताओं ने शुरुआती रणनीति में तय किया है कि सितंबर में महापंचायत करने के बाद अक्तूबर व नवंबर में उत्तर प्रदेश में 17 तो उत्तराखंड में दो पंचायतें की जाएंगी और इनमें से अधिकतर पंचायतों को मंडल स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

बंगाल से बड़ा होगा यूपी-उत्तराखंड में संयुक्त किसान मोर्चा का अभियान
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बंगाल में चुनाव के दौरान वहां जाकर भाजपा का विरोध भी किया था। जिसके बाद से संयुक्त किसान मोर्चा को लगने लगा है कि चुनाव वाले राज्यों में भाजपा का विरोध करके बातचीत का रास्ता खोला जा सकता है। इसलिए ही यूपी व उत्तराखंड में अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया है। लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने यह साफ कर दिया है कि यूपी व उत्तराखंड में किसानों का यह अभियान बंगाल के मुकाबले बड़ा होगा और उसे पूरी रणनीति के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मिशन यूपी व उत्तराखंड को चलाने के लिए पूरी रणनीति तैयार हो चुकी है। अभी प्रथम चरण की रणनीति बनाई गई है और किसानों की मांग पूरी नहीं होती है तो यह मिशन यूपी व उत्तराखंड विधानसभा चुनाव तक चलता रहेगा। इसके लिए समय-समय पर रणनीति भी तय होती रहेगी। सरकार को हालात को देखते हुए किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए।
- युद्धवीर सिंह, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed