फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will protest against the Chief Minister by showing black flags

Sonipat News: किसान काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री का करेंगे विरोध

Wed, 10 Apr 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest against the Chief Minister by showing black flags
गोहाना। मुख्यमंत्री किसानों से मुलाकात करने का समय दें या उनकी मांगों को पूरा करें। 13 अप्रैल को खरखौदा में मुख्यमंत्री आते हैं तो किसान काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करेंगे। यह बात भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने लघु सचिवालय परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसानों को बारिश की वजह से खराब हुई फसलों को मुआवजा नहीं मिला है। बीमा कंपनी ने किसानों की किस्त वापस कर दी है और मुआवजा देने से मना कर दिया है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर किसानों को मुआवजा देने व बीमा कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करें, अन्यथा वह खरखौदा में मुख्यमंत्री के आगमन पर काले झंडे दिखाएंगे। चुनाव में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान अशोक लठवाल, रूखी के सरपंच राजमल, रामधन, नीरज व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed