फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will get relief due to arrival of 3070 MT urea

Sonipat News: 3070 एमटी यूरिया आने से किसानों को मिलेगी राहत

Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get relief due to arrival of 3070 MT urea
फोटो : 16: सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर रखी यूरिया की रैक। स्रोत संवाद
सोनीपत। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 3070 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद की रैक आ गई। दो दिनों के अंदर यूरिया को जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थित खाद विक्रेताओं की दुकानों तक पहुंच जाएगी। इससे खाद इसका वितरण किया जाएगा। खाद आने से किसानों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

खरीफ फसलों की बिजाई का समय शुरू हो गया है। कपास, ज्वार के साथ किसान अब धान की रोपाई में जुट गए हैं। ऐसे में यूरिया की डिमांड भी बढ़ गई है। खाद की मांग नियंत्रित करने के लिए कृषि विभाग ने मुख्यालय डिमांड भेजी थी। सोमवार को खाद का रैक सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगा है।
विज्ञापन

गोहाना उपमंडल के किसानों को मिलेगी 1111 एमटी यूरिया
खाद को दो भागों में वितरित किया जाएगा। एक हिस्सा गोहाना उपमंडल के किसानों के लिए भेजा जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा सोनीपत उपमंडल के किसानों के लिए उपलब्ध रहेगा। 3070 एमटी यूरिया खाद में से 1 हजार 111 एमटी यूरिया गोहाना भेजी जाएगी। इसके अतिरिक्त 1959 एमटी यूरिया सोनीपत उपमंडल के किसानों को उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएपी को लिए अभी भी किसान परेशान


यूरिया खाद उपलब्ध होने से भले ही किसानों को राहत मिली है, लेकिन जिले में डीएपी खाद की किल्लत अभी भी किसानों को परेशान कर रही है। मौजूदा समय में जिले में ऑनलाइन रिकाॅर्ड के हिसाब से करीब 727 एमटी डीएपी खाद ही है। कृषि विभाग ने डिमांड मुख्यालय भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही डीएपी खाद का रैक भी लग सकता है।

खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है। खाद की डिमांड को देखते हुए सोमवार को जिले में 3070 एमटी यूरिया खाद मंगवायी गई है। डीएपी खाद का रैक भी जल्द लग सकता है। किसानों का आह्वान है कि वह आवश्यकता से अधिक खाद का स्टॉक न करें। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed