फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers will also take out a fury march till the Raj Bhavan in Chandigarh on June 26, then will hold a memorandum

किसान 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन तक रोष मार्च भी निकालेंगे, फिर प्रदर्शन कर देंगे ज्ञापन

Fri, 18 Jun 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers will also take out a fury march till the Raj Bhavan in Chandigarh on June 26, then will hold a memorandum
किसान 26 जून को सभी जगह राजभवन पर प्रदर्शन करेंगे और इसके लिए वीरवार को पंजाब के 32 संगठनों ने पूरी योजना बनाई। इसमें 26 जून को मोहाली से पहले रोष मार्च निकालने का फैसला लिया गया और उसके बाद राजभवन पर प्रदर्शन करके धरना दिया जाएगा। वहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और कृषि कानून रद्द कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर पंजाब के 32 संगठनों के नेताओं की बैठक की गई। जिसके बाद सतनाम सिंह अजनाला, मुकेश चंद्र, जंगबीर चौहान, प्रेम सिंह भंगू, कुलदीप सिंह ने कहा कि 26 जून को राजभवन के सामने धरने का प्रबंधन करने के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें प्रेम सिंह भंगू, हरेंद्र सिंह लखोवाल, सुदक्षण सिंह, परमिंद्र सिंह, बलवंत सिंह को रखा गया है। किसान संगठनों के नेताओं ने कहा कि कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर सड़कें टूटी हुई हैं तो बिजली की समस्या है और सफाई भी नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि वहां रात में कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है। यहां महिलाओं संग अभद्रता करने के लिए कुछ युवा आते हैं। इसलिए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि यहां किसी भी ग्रामीण को आंदोलन से समस्या नहीं है और यहां केवल भाजपा व आरएसएस के लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed