फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers waiting for incentive amount for crop residue management

Sonipat News: किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की प्रोत्साहन राशि का इंतजार

Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for incentive amount for crop residue management
गोहाना। कृषि विभाग की ओर से मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की सीधी बिजाई और फसल अवशेष प्रबंधन की प्रोत्साहन राशि का किसान इंतजार कर रहे हैं। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से किसानों में रोष है। ऐसे में किसान प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलने की शिकायत लेकर कृषि विभाग में पहुंच रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें जल्द प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने मेरा पानी मेरी विरासत योजना में किसानों को कम सिंचाई वाली फसलें लगाने के लिए प्रेरित किया है। किसानों को पारंपरिक तरीके से धान लगाने की अपेक्षा धान की सीधी बिजाई करने पर प्रति एकड़ चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की बात कही थी। वहीं धान की कटाई के बाद अवशेषों का प्रबंधन करने पर एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने को कहा गया था। किसानों को धान की सीधी बिजाई और फसल अवशेष प्रबंधन की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की सीधी बिजाई की थी। साथ ही फसल अवशेषों का प्रबंधन किया था, लेकिन अब तक विभाग की तरफ से प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

वर्जन
धान की सीधी बिजाई और फसल अवशेष प्रबंधन की प्रोत्साहन राशि मुख्यालय की तरफ से किसानों के खातों में सीधे भेजी जाएगी। किसानों के खातों में जल्द ही यह राशि भेजी जाएगी।-डाॅ. राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed