फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers upset over not getting gunny bags hold meeting, will take decision today

Sonipat News: बारदाना नहीं मिलने से परेशान किसानों ने की बैठक, आज लेंगे निर्णय

Mon, 15 Apr 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset over not getting gunny bags hold meeting, will take decision today
सोनीपत के गांव फरमाणा स्थित खरीद केंद्र पर बैठक के दौरान किसानों को संबोधित करते प्रधान दयानंद
खरखौदा। फरमाणा गांव के सब यार्ड में आढ़तियों को बारदाना नहीं मिलने से परेशान किसानों ने सोमवार को बैठक की। किसानों की तरफ से प्रशासन को सोमवार दोपहर 2 बजे तक का समय दिया गया था। किसानों ने चर्चा करने के बाद कहा कि अगर सरकार मंडियां बंद करना चाहती है तो वह चेताना चाहते हैं कि सरकार को इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बैठक में ऑल इंडिया गहलावत खाप के प्रधान दयानंद गहलावत ने कहा कि फरमाणा के सब यार्ड में आने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को सुविधा देने के लिए सरकार बनाई जाती है, लेकिन सरकार द्वारा फरमाना के इस सब यार्ड में जो पहले सुविधाएं पहले से दी गई हैं अब उन्हें खत्म क्यों किया जा रहा है। यहां पर सुविधाएं न देकर मंडी को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसानों की समस्या का हल नहीं निकला तो उनके अगले कदम का प्रशासन व सरकार स्वयं जिम्मेदार होगा। किसानों के सामने आने वाली समस्याओं का विरोध करके एकजुट होना होगा। किसानों ने सरकार व प्रशासन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया है, जिसके बाद किसान यहीं पर एकत्रित होकर आगामी फैसला लेंगे। इस मौके पर विरेंद्र पहल, जय सिंह, विनोद राणा, फरमाणा के सरपंच जगदीश, राजेश रिढाऊ सहित आसपास के क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

सोनीपत के गांव फरमाणा स्थित खरीद केंद्र पर बैठक के दौरान किसानों को संबोधित करते प्रधान दयानंद

सोनीपत के गांव फरमाणा स्थित खरीद केंद्र पर बैठक के दौरान किसानों को संबोधित करते प्रधान दयानंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed