{"_id":"672e088e1e37eb1349073385","slug":"farmers-upset-over-not-getting-dap-warned-to-take-to-the-streets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127368-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीएपी न मिलने से परेशान किसानों ने सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीएपी न मिलने से परेशान किसानों ने सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
Sat, 09 Nov 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10: सोनीपत के खरखौदा स्थित एसडीएम कार्यालय में डीएपी की किल्लत को लेकर मांगपत्र देने पहुंच
खरखौदा। क्षेत्र की किसानों ने डीएपी खाद की किल्लत को लेकर शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में अपना मांग पत्र सौंपा। किसानों का कहना है कि उन्हें गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन मांग करने बावजूद उन्हें यह उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो वह सड़कों पर उतर जाएंगे।
केहर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि उन्होंने बिजाई के लिए जमीन तैयार कर रखी है, फसल बोने का समय निकल रहा है। डीएपी खाद की उपलब्धता नहीं होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हो रहा हैं। उन्होंने डीएपी खाद उपलब्ध करवाने में देरी करने वाले अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच कर उन पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने कहा कि अगर समय रहते किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करवाया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हाेंगे। इस दौरान शीलक राम, राजबीर दहिया, हंसराज राणा, जिंदर, लेखराम दहिया, विकेश दहिया, जयसिंह, बिजेंद्र, राजकुमार व नरेंद्र मौजूद रहे।