फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers took out Nagar kirtan at kundli border

किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर निकाला नगर कीर्तन

Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
farmers took out Nagar kirtan at kundli border
कुंडली बॉर्डर पर नगर कीर्तन के दौरान गतका खेलते निहंग सिख। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य में जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर से केजीपी-केएमपी जीरो प्वाइंट तक नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान निहंगों ने गतका खेला तो जत्थेबंदियों ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद किया।
विज्ञापन

रविवार को कुंडली बॉर्डर पर निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान यहां अलग ही छटा दिखाई दी। इस दौरान जगह-जगह गुरबाणी, शबद कीर्तन व गुरु नानक देव की गाथा का गुणगान होता रहा। बॉर्डर गुरुद्वारों की तरह दिखाई दिया। नगर कीर्तन में पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान सिख युवाओं ने जहां व्यवस्था का जिम्मा संभाला तो वहीं निहंग श्रद्धालुओं ने घोड़ों के साथ करतब दिखाए। साथ ही तलवारबाजी कर बहादुरी का परिचय भी दिया। इसके अलावा सिखों ने राहगीरों को प्रसाद वितरित किए। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी निकालकर सबकी भलाई की अरदास की गई।
विज्ञापन

भाईचारे का दिया संदेश, बॉर्डर पर निकाली गई झांकी
गुरु नानक देव की जयंती के उपलक्ष्य पर कुंडली बॉर्डर पर झांकी निकाली गई, जिसके माध्यम से न केवल एकता का परिचय दिया बल्कि भाईचारे की भी सीख दी गई। इस दौरान एक तरफ जहां सिख श्रद्धालु झांकी में शामिल रहे तो वहीं हरियाणा के युवाओं ने व्यवस्था का जिम्मा संभाला। नगर कीर्तन के दौरान भी लगातार भाईचारे का संदेश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहंगों के करतब देखने उमड़ी भीड़
नगर कीर्तन में शामिल निहंगों ने जमकर बहादुरी व कौशल का प्रदर्शन किया। यहां घोड़ों पर करतब दिखाए गए तो तलवारबाजी भी प्रदर्शित की गई। निहंग जत्थेदार राजाराज सिंह ने बताया कि निहंग सदस्यों ने यहां पर जमकर बहादुरी दिखाई है। घोड़ों पर अनेक करतब व कलाबाजियों में सभी माहिर हैं। उन्होंने कहा कि सिख कौम ने सदा दूसरों की सेवा के लिए कुर्बानी दी है। इस दौरान सिख श्रद्धालुओं में शामिल पंज प्यारों ने भी गुरु नानक देव के जयकारे लगाए। बॉर्डर पर ही बनाए गए गुरुद्वारे में सभी के कल्याण की अरदास की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed