{"_id":"66b263cfe1c96392860a6662","slug":"farmers-staged-strike-after-getting-less-compensation-for-suppressing-oil-pipeline-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122573-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तेल पाइपलाइन दबाने को कम मुआवजा मिलने पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तेल पाइपलाइन दबाने को कम मुआवजा मिलने पर किसानों ने दिया धरना
Tue, 06 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव कोहला में धरना स्थल पर बैठक करते किसान। संवाद
गोहाना। गांव कोहला में मंगलवार को गांव बुटाना, कोहला, गंगाना, जागसी, नूरनखेड़ा और अन्य कई गांवों के किसान एकत्रित हुए। किसानों ने खेतों में दबाई जा रही तेल पाइपलाइन पर चर्चा की और साथ ही जमीन के कम मुआवजा मिलने के विरोध में धरना दिया। सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल किसानों के पास पहुंचे और उनको न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
किसानों ने बताया कि तेल कंपनी ने मुआवजे के तौर पर केवल कलेक्टर रेट का कुछ फीसदी ही दिया है, जो लगभग 17 लाख प्रति एकड़ है। जबकि किसानों की मांग है कि उन्हें वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। किसानों की मांग है कि उन्हें दो से तीन करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाए। किसानों को समझाने के लिए एसीपी सोमबीर देशवाल भी पहुंचे। धरनास्थल पर रवि आजाद, सत्यवान नरवाल, अशोक लठवाल, अक्षय नरवाल, ईशापुर खेड़ी के सरपंच सन्नी मलिक, गंगाना के सरपंच नरेंद्र चहल, पूर्व सरपंच देवेंद्र, नूरनखेड़ा के पूर्व सरपंच अनिल, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र व अन्य किसान मौजूद रहे।