फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers ready to talk to the government, will return home only if the agriculture law is repealed: Tikait

किसान सरकार से बातचीत को तैयार, कृषि कानून रद्द होने पर ही होगी घर वापसी : टिकैत

Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers ready to talk to the government, will return home only if the agriculture law is repealed: Tikait
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह तय है कि तीनों कृषि कानून रद्द होने तक किसान घर वापसी नहीं करेंगे। किसान केंद्र सरकार की शर्तों पर बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के सभी 40 नेता उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें। इन राज्यों में भाजपा की सरकारों का पुरजोर विरोध कर उन्हें सत्ता से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को कुंडली बॉर्डर के धरने पर पहुंचे थे। धरनास्थल पर आंतिल खाप व किसानों ने उनकी अगुवाई की। कुंडली में जारी आंदोलन स्थल पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कितना भी षड्यंत्र करे, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री को जवाब दिया कि बातचीत के लिए किसान भी तैयार हैं, लेकिन शर्तें सरकार की नहीं चलेंगी। कृषि कानूनों को हर हाल में रद्द करना होगा। जब तक यह काले कानून रद्द नहीं होंगे, किसान धरनास्थलों पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

मानसून सत्र के दौरान रोज 200 किसान संसद के बाहर करेंगे प्रदर्शन
राकेश टिकैत ने दोहराया कि 22 जुलाई से संसद के मानसून सत्र के दौरान रोज 200 किसान धरनास्थलों से संसद पहुंचेंगे और वहां पर प्रदर्शन करेंगे। यह किसान बसों या कारों से संसद तक जाएंगे। इस दौरान ट्रैक्टरों का इस्तेमाल नहीं होगा। राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार के मंत्रियों को बड़बोले करार दिया। उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री कुछ ज्यादा ही बोलते हैं। अब कहां हैं यह मंत्री, हिम्मत है तो सामने आकर बोलें। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता सुखबीर सिंह बादल ठीक कह रहे हैं। सरकार अब कुछ दिन की ही मेहमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण कम पहुंच रहे लोग, सर्दी में फिर जुटेगी भीड़
राकेश टिकैत ने धरनास्थलों पर भीड़ कम होने पर कहा कि फिलहाल गर्मी ज्यादा है। ठंड शुरू होते ही धरनास्थलों पर किसानों की भीड़ पहले की तरह हो जाएगी और ठंड में ही सरकार का इलाज किया जाएगा। उन्होंने तंज कसा कि सरकार वैक्सीन की दो डोज दे रही है, लेकिन किसान सरकार को दवाई की तीन डोज देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान संगठनों के एक होने का असर यह हुआ कि देशभर में किसान एक हो गए। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के किसान संगठन एक होकर लड़ाई में कूद पड़े हैं। ऐसे में किसानों की जीत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed