Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers put lock on Kathura power sub-station, employees accused of negligence
{"_id":"62c739e705d4582e9f267f8e","slug":"farmers-put-lock-on-kathura-power-sub-station-employees-accused-of-negligence-sonipat-news-rtk651697092","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कथूरा बिजली उप केंद्र पर जड़ा ताला, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कथूरा बिजली उप केंद्र पर जड़ा ताला, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के 33 केवी उप केंद्र पर ताला जड़ने के बाद बाहर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गांव कथूरा में किसानों ने वीरवार को बिजली निगम के 33 केवी उप केंद्र पर ताला जड़ा और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप था कि कृषि फीडरों पर शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली कर्मचारी लापरवाही कर रहे है। इसके बाद उपकेंद्र के प्रभारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
वीरवार सुबह करीब 10 बजे कृषि फीडर पर बिजली आपूर्ति में कट लगने पर गांव कथूरा के किसान बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे। किसानों ने बिजली आपूर्ति दोबारा चालू करने की मांग तो कर्मचारी ने मना कर दिया। किसान वीरेंद्र, प्रवेश, अनिल, संजय आदि ने कहा कि उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बिजली आपूर्ति में अनियमितता बरतते हैं। वह किसानों को परेशान करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर देते हैं। किसानों ने कहा कि कृषि फीडरों पर रोजाना आठ घंटे की बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। अगर इस दौरान बिजली आपूर्ति किसी कारणवश काट जाती है तो बाद में उसे पूरा किया जाए। कर्मचारी ने इस पर मना कर दिया। इससे किसानों ने सुबह 10.30 बजे सब स्टेशन के भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने कहा कि कृषि फीडरों पर शेड्यूल में अघोषित कटते हैं, जिससे उनको धान की रोपाई और सिंचाई करने में परेशानी आ रही है। दूसरी फसलों की भी समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। सब स्टेशन के इंचार्ज ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनको शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद किसानों ने ताला खोल दिया और वापस चले गए।
कथूरा में बिजली निगम के 33 केवी उप केंद्र के दरवाजे पर जड़ा गया ताला। संवाद- फोटो : Sonipat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।