{"_id":"63f5107adf777e4a03081dfc","slug":"farmers-protested-against-the-revenue-department-team-that-reached-to-distribute-compensation-sonipat-news-c-17-1-73438-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुआवजा वितरित करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुआवजा वितरित करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का किसानों ने किया विरोध
Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: तुर्कपुर गांव में राजस्व विभाग के कर्मचारियों की कार्रवाई का विरोध जताने पहुंचे किसान।
खरखौदा । केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ बनने वाले हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत खरखौदा क्षेत्र की जमीन का मुआवजा वितरण करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का किसानों ने विरोध किया। मंगलवार को राजस्व विभाग के पटवारी गांव तुर्कपुर और थाना कलां पहुंचे थे। टीम के आने की सूचना पिपली टोल प्लाजा पर धरने दे रहे किसानों को मिली तो उन्होंने कार्रवाई का विरोध करने का फैसला लिया। इसके बाद किसानों ने दोनों गांवों में पहुंचकर कहा कि कोई किसान मुआवजा नहीं उठाएगा। कम मुआवजा मिलने के कारण किसान धरना दे रहे हैं।
हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत मुआवजा राशि देने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी गांवों में गए और उन्होंने किसानों को मुआवजा राशि लेने के लिए अपने कागजात जमा करवाने के लिए कहा। टीम के गांव में आने की सूचना मिलते ही किसान भारतीय नौजवान किसान यूनियन अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में तुर्कपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह राजस्व विभाग की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं। जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरी नहीं करती है तब तक किसान मुआवजा नहीं लेंगे। इसके बाद जब राजस्व विभाग के कर्मचारी थाना कलां पहुंचे तो वहां पर भी किसानों ने विरोध किया।
इस दौरान पटवारी दलबीर, पटवारी नरेश, विजय पटवारी, पटवारी अमर सिंह व हलका खरखौदा पटवारी सुधीर कुमार पहुंचे। किसान अजीत, रामनारायण, विनोद, ईश्वर, धर्मबीर, कर्मबीर, कृष्ण, वतन, देवेंद्र, देवेंद्र, अतर सिंह, प्रवीण, सूरजमल, पवन, रामकरण सहित अन्य मौजूद रहे।