फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest

धरने के बीच से निकलवाई बरात, घुड़चढ़ी में नाचे किसान

Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
farmers protest
कुंडली धरना के बीच से बरात लेकर जाता दूल्हा। - फोटो : Sonipat
कुंडली। नेशनल हाईवे को 15 दिन से जाम लगाकर विरोध जता रहे किसानों के बीच शुक्रवार को कुंडली का युवक अपनी घुड़चढ़ी लेकर पहुंचा तो किसानों ने हंसी खुशी उसे अपने बीच से जाने दिया। इतना ही नहीं युवक की घुड़चढ़ी में कई किसान जमकर नाचे और खुशियां मनाई। इस दौरान दूल्हा व उसके परिवार के सदस्य भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव कुंडली के युवक की शादी थी। उसकी बरात जाने से पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। युवक के परिजन जब दूल्हे की घुड़चढ़ी को निकले तो उन्हें डर था कि कहीं किसानों के आंदोलन के चलते उन्हें रास्ता न मिले। किसानों के बीच से ही उन्हें धार्मिक स्थलों तक जाना था। दूल्हे के दोस्त संजय ने बताया कि जब वह घुड़चढ़ी लेकर किसानों के धरने के पास पहुंचे तो उन्होंने बरात को निकलने की अनुमति मांगी। जिस पर वहां धरने पर बैठे युवा व बुजुर्ग किसान तुरंत तैयार हो गए। उन्होंने अपना सामान हटाकर उन्हें रास्ता दिया। इतना ही नहीं युवा किसान उनके नाच-गाने में खुद भी शामिल हो गए। धरनास्थल पर काफी देर तक वह ढोल की थाप पर नाचते रहे और दूल्हे व उसके परिवार की खुशियों को सांझा किया। इस दौरान किसानों ने कहा कि वह यहां शांतिपूर्वक अपना आंदोलन कर रहे हैं। वह यहां किसी की खुशियों में बाधा बनने नहीं आए हैं। वह तो लोगों की खुशियों में भी खुद भी शामिल हैं। काफी देर नाच-गाना होने के बाद बरात आते निकल गई। इस दौरान दूल्हे व उसके परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed