फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, showroom closed

सोनीपत में शोरूम को किसानों ने बंद कराया, जमकर नारेबाजी

Fri, 11 Dec 2020 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, showroom closed
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 में गांधी चौक के पास स्थित एक बड़ी कंपनी के शोरूम को भारतीय किसान पंचायत के सदस्यों ने बंद कराकर हंगामा किया। इसके बाद कर्मी वहां ताला लगाकर चले गए। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की अनदेखी कर रही है। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाया। प्रदर्शन की वजह से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। बाद में किसान गेट के सामने बैठ गए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन अब लगातार व्यापक होता जा रहा है। वीरवार को भारतीय किसान पंचायत के नेतृत्व में काफी किसानों ने शहर के सेक्टर 14 मार्ग स्थित एक शोरूम के बाहर पहुंच कर गेट बंद कर दिया। गेट बंद किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को गेट से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक बैठने को कहा गया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच तनातनी भी हो गई थी। बाद में वह शांत हो गए। उसके बाद कर्मियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार अमीरों के हितों की रक्षा के लिए कृषि कानून लेकर आई है। उन्होंने कहा कि किसान कृषि कानूनों का जोरदार विरोध कर रहे हैं। परंतु सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा और कंपनी के पेट्रोल पंपों का घेराव किया जाएगा। किसान शोरूम के बाहर डेरा डालकर बैठक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शोरूम के गेट को किसानों ने बंद कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंच गई थी। कर्मचारी तब पैकिंग में लगे थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वह बाहर निकलकर चले गए। किसान यूनियन के सदस्य बाहर बैठे हैं। इस बारे में शोरूम कंपनी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। मैनेजर से बातचीत की तो उन्होंने शिकायत देने से मना कर दिया।
- दर्पण सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed