फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, republic day, border seal

किसानों की गणतंत्र दिवस परेड से पहले संपर्क मार्गों के बॉर्डर सील, दिल्ली में आवागमन पूरी तरह से बंद हुआ

Sun, 24 Jan 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, republic day, border seal
सोनीपत। किसानों की गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में निकाली जाने वाली परेड से पहले ही पुलिस ने सभी संपर्क मार्गों के बॉर्डर सील कर दिए है। नेशनल हाईवे का सिंघु बॉर्डर पहले ही सील होने के कारण वाहन चालक समेत अन्य लोग इन संपर्क मार्गों से दिल्ली पहुंच रहे थे। लेकिन अब संपर्क मार्गों के बॉर्डर सील होने से दिल्ली में आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। इस तरह सोनीपत समेत हरियाणा के काफी लोगों का केवल केजीपी व बहालगढ़ से बागपत होकर दिल्ली जाने का रास्ता खुला रहा। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि सुनने में आया है कि 26 जनवरी की सुबह को बैरिकेड हटाए जाएंगे, ऐसे में सभी किसानों को निकलने में परेशानी होगी। इसलिए बैरिकेड एक दिन पहले हटाए जाएं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने जीटी रोड पर डेरा डाला हुआ है और उस कारण कुंडली बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश पूरी तरह से बंद है। इसलिए ही सोनीपत समेत हरियाणा व अन्य राज्यों के वाहन चालक पिछले करीब 58 दिनों से लामपुर बॉर्डर के अलावा सबौली, सफियाबाद से दिल्ली में आवाजाही कर रहे थे। जबकि केजीपी व बहालगढ़ से बागपत होते हुए बड़े वाहन दिल्ली में आवाजाही कर रहे थे। लेकिन किसानों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया तो अब गणतंत्र दिवस नजदीक होने के कारण दिल्ली पुलिस ने सभी संपर्क मार्गों के बॉर्डर सील कर दिए। दिल्ली पुलिस ने लामपुर बॉर्डर के साथ ही सबौली व सफियाबाद रोड के बॉर्डर भी बंद कर दिए। जिससे शनिवार को पूरा दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी को दिल्ली में नहीं घुसने दिया गया और लोगों को लौटना पड़ा तो अन्य किसी रास्ते से दिल्ली जाना पड़ा।
विज्ञापन

केजीपी व बागपत के रास्ते ही पहुंच सके दिल्ली
लामपुर बॉर्डर, सबौली व सफियाबाद से दिल्ली में वाहनों का आवागमन बंद होने के कारण काफी वाहन चालक वापस चले गए। लेकिन जिनको जरूरी काम से दिल्ली जाना था, वह केजीपी व बहालगढ़ से बागपत होते हुए लोनी से दिल्ली में पहुंचे। क्योंकि अब केवल यही रास्ता है, जिससे दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड की मंजूरी मिलने से बॉर्डर खुलने की उम्मीद
दिल्ली पुलिस ने केवल इसलिए बॉर्डर सील किए थे, जिससे गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किसान उन संपर्क मार्गों से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सके। हालांकि अब किसानों को परेड के लिए मंजूरी मिल चुकी है और पुलिस ने खुद भी बैरिकेड हटाने की बात कही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार से बॉर्डर दोबारा खोले जा सकते है। लेकिन इस बारे में दिल्ली पुलिस ही फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed