फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aantil and dahiya khap decide to Support Kisan Andolan

आंतिल व दहिया खाप का फैसला- किसान आंदोलन को जारी रहेगा समर्थन, पिपली टोल को फ्री करने की घोषणा

Sat, 30 Jan 2021 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2021 12:56 AM IST
सार

  • सेवली गांव के लोग भी समर्थन में उतरे, बोले- जायज मांगों पर किसानों के साथ खड़े 
  • कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने जाएंगे किसान, हर तरह से देंगे आंदोलन में साथ
  • सेवली में किसानों ने कहा- अब ज्यादा संख्या में आंदोलन में होंगे शामिल 

विज्ञापन
Aantil and dahiya khap decide to Support Kisan Andolan
गांव नांगल खुर्द में आंतिल खाप की बैठक में भाग लेते प्रतिनिधि व सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहिया व आंतिल खाप ने पंचायत का आयोजन कर कुंडली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन को अपना समर्थन जारी रखने की घोषणा कर दी है। सिसाना के चबूतरे पर दहिया खाप और गांव नांगल खुर्द में आंतिल खाप के प्रतिनिधियों ने पंचायत करने के बाद किसान आंदोलन को जायज बताते हुए समर्थन जारी रखने की बात कही। इस दौरान गणतंत्र दिवस पर हुए घटनाक्रम को सरकार की साजिश बताते हुए किसानों ने कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन


गांव सेवली में भी ग्रामीणों ने पंचायत की और किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों के साथ खड़े रहने की हुकांर भरी गई। वहीं सिसाना के किसानों ने पिपली टोल को फ्री करा दिया है और आंतिल चौबीसी ने जल्द मुरथल टोल फ्री कराने की बात कही है। गांव नांगल खुर्द में शुक्रवार को आंतिल चौबीसी की महापंचायत बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से किसान आंदोलन को समर्थन जारी रखते हुए अब कुंडली बॉर्डर पर लंगर शुरू करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान आंतिल चौबीसी के प्रधान हवा सिंह आंतिल ने कहा कि 26 जनवरी की घटना सरकार का षड्यंत्र थी। जिसमें किसान शामिल नहीं थे। जिसे लेकर आंतिल खाप ने निर्णय लिया है कि बॉर्डर पर अब आंतिल खाप का लंगर लगाया जाएगा। इसके लिए आंतिल खाप के गांवों से रोजाना 15 से 20 ट्रैक्टर लेकर किसान कुंडली बॉर्डर जाएगा। इतना ही नहीं खाप के प्रतिनिधि रात को भी कुंडली बॉर्डर पर रहेंगे। आंतिल खाप सरकार की साजिश की निंदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार ने जो षड्यंत्र रचा था वह सबके सामने आ गया है। ऐसे में आंदोलन को और तेजी दी जाएगी। इस दौरान आंतिल बारहा के प्रधान जयभगवान ने कहा कि किसानों को षड्यंत्र रचकर हटाने का प्रयास किया है। अब हर गांव में जाकर आंतिल खाप लोगों का समर्थन लेगी। आसपास के गांवों से लोग आंदोलन का विरोध नहीं कर रहे है। कुछ लोग है तो आंदोलन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसान कुंडली बॉर्डर की तरफ कूच कर चुके हैं। 

दहिया खाप ने कहा किसान आंदोलन को नहीं पड़ने दिया जाएगा कमजोर
शुक्रवार को सिसाना में दहिया खाप के चबूतरे पर पंचायत आयोजित कर किसान आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि धरना खत्म हो गया है लेकिन किसान अभी भी अपनी मांग को लेकर डटे हैं। किसान अब बढ़ चढ़ कर आंदोलन में हिस्सा लेंगे। 

पूर्व सरपंच कृष्ण दहिया की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में किसानों ने फैसला लिया है कि दहिया खाप के गांवों से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर सबसे पहले पिपली टोल पर एकत्रित होंगे। वहां से किसान केएमपी के पिपली टोल पर पहुंचे और उसे फ्री कराया जाएगा। कृष्ण दहिया ने कहा कि उनकी तरफ से शांतिपूर्ण तरीके से किसान आंदोलन में हिस्सा लिया जाएगा। किसी भी प्रकार की अफवाह से बचते हुए शांति को भंग करने वाले लोगों को भी आंदोलन से तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। इस दौरान किसानों ने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश सरकार द्वारा रची जा रही है। 

आंतिल चौबीसी कराएगी मुरथल को फ्री, जल्द केजीपी-केएमपी भी होंगे फ्री

आंतिल चौबीसी ने पंचायत कर निर्णय लिया है कि मुरथल टोल को फ्री कराया जाएगा। प्रधान हवा सिंह आंतिल ने कहा कि मुरथल टोल पर फिर से टोल लिए जाने की सूचना मिली है। जिसके बाद अब निर्णय लिया है कि टोल को फ्री कराया जाएगा। इसके लिए किसानों का जत्था भेजा जाएगा। बारहा प्रधान जयभगवान आंतिल ने कहा कि मुरथल के साथ ही केजीपी-केएमपी टोल फ्री कराने को लेकर भी खापों में बातचीत चल रही है। जल्द ही इन्हें फ्री कराने के लिए पहल की जाएगी। 

सेवली गांव किसानों के समर्थन में उतरा 
गांव सेवली में भी पंचायत कर किसानों के आंदोलन को पुरजोर समर्थन देने का निर्णय लिया गया। किसान नेता राजपाल सेवली ने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह से जायज है। सरकार को चाहिए कि वह षड्यंत्र रचकर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास करने की बजाय किसानों की मांगों को पूरा करें। जिससे किसान यहां से खुशियां मनाते हुए पंजाब व हरियाणा के अन्य हिस्सों में लौट सके। महेंद्र दहिया ने कहा कि किसानों की मांग जायज है। उनको हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। अगर किसानों की मांग नहीं मानी जाती तो उन्हें शांतिपूर्ण आंदोलन करने का पूरा अधिकार है। उन्हें साजिश रचकर भगाने का प्रयास करना गलत है। जिसका विरोध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed