फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers protest for not getting compensation for bad crops

Sonipat News: खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का धरना

Fri, 09 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest for not getting compensation for bad crops
फोटो 03. लघु सचिवालय में धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते किसान नेता श्रद्धानंद सोलंकी। संव
सोनीपत। गत वर्ष बारिश में खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में विभिन्न किसान संगठनों ने धरना दिया। साथ ही सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र के शाहबाद में जीटी रोड जाम के दौरान किसानों पर किए गए लाठीचार्ज व गिरफ्तारी की निंदा की गई। यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी व अन्य मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि सरकार सरकार की ओर से किसानों को लूटा जा रहा है। मंडियों में किसानों को उनकी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य तक नहीं मिल रहा। सरकार की अनदेखी के कारण किसानों को अपनी फसल कम भाव में बेचनी पड़ रही है। एमएसपी पर सूरजमुखी की खरीद की मांग करने पर किसानों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के शाहबाद में सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा। बदले में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत अन्य किसानों की गिरफ्तारी की गई, लेकिन अभी तक उनकी रिहाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में 12 जून को कुरुक्षेत्र के पिपली में उत्तर भारत के किसान संगठनों की एक महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए एलान किया जाएगा। उनकी मांग है कि सरकार की ओर से एमएसपी कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

किसान नेता डाॅ. राजेश दहिया ने कहा कि बीमा कंपनी किसानों से धोखा कर रही है। फसलें खराब होती हैं, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता। किसानों को वर्ष 2022 में खराब हुई बाजरा और कपास की फसल का अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने का झूठा दावा कर रही है। सरकार की योजना है कि भविष्य में गेहूं और धान पर भी एमएसपी खत्म किया जाए। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सभा के नेता श्रद्धानंद सोलंकी ने पहलवानों की मांगों का समर्थन करते हुए आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला प्रधान हंसराज राणा, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह दहिया, भारतीय किसान पंचायत के सचिन दलबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ से शीलकराम मलिक, अधिवक्ता कपिल देव, संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य ईश्वर सिंह राठी, रणबीर मलिक, सुरेश जटोला, जोगिंद्र सिंह, विशाल, विजेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मेहर सिंह समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed