{"_id":"607499078ebc3e8d165504d1","slug":"farmers-protest-cm-program-cancel-security-sonipat-news-rtk6041754119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के विरोध के चलते सीएम का कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के विरोध के चलते सीएम का कार्यक्रम रद्द
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़ौली में आंबेडकर जयंती पर प्रस्तावित सीएम मनोहरलाल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कुंडली बॉर्डर पर जारी किसानों के आंदोलन स्थल से कुछ दूर स्थित गांव बड़ौली में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर कई दिन से तनातनी चल रही थी। राई से विधायक मोहनलाल बडौली ने कार्यक्रम के स्थगित होने की पुष्टि की है। इससे पहले सुबह खाप नेता आंतिल चौबीसा प्रधान की अगुवाई में प्रशासन के द्वार पहुंच गए थे। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम के विरोध में ज्ञापन देकर उनका विरोध करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि इससे गांव का माहौल बिगड़ सकता है।
राई से विधायक मोहनलाल के गांव बडौली में आंबेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। इसमें सीएम मनोहरलाल को आना था। इसकी जानकारी के बाद आंतिल चौबीसा समेत तमाम खाप और किसान संगठन सक्रिय हो गए थे। रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा व खाप प्रतिधिनियों ने कुंडली के पास बैठक कर कार्यक्रम का विरोध करते हुए हैलीपेड तक उखाड़ने की चेतावनी दी थी। इस बीच कहा जा रहा था कि सीएम मनोहर का कार्यक्रम जरूर होगा। इसके विरोध में खाप प्रतिनिधि सोमवार को प्रशासन के द्वार पर पहुंचे और चेतावनी दी कि वह सीएम को गांव में नहीं घुसने देंगे।
आंतिल खाप ने प्रधान हवा सिंह के नेतृत्व में फैसला लिया था कि वह सीएम का विरोध करेंगे। सोमवार को आंतिल खाप के प्रतिनिधि व किसानों ने ज्ञापन सौंपकर फिर से चेताया था कि वह सीएम के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान टकराव नहीं चाहते हैं, इसीलिए सीएम को गांव में नहीं आना चाहिए। खाप नेताओं ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री बड़ौली गांव में पहुंचते हैं और टकराव के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होंगे। खाप प्रतिनिधिमंडल में मास्टर बिजेंद्र आंतिल, डा. राजेश दहिया, श्रद्धानंद सोलकी, ब्रह्म सिंह दहिया, जयभगवान, सूबे सिंह, रामफल, सतबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शाम को सीएम का कार्यक्रम किया गया रद्द
शाम को सीएम के कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा कर दी गई। राई विधायक मोहनलाल बडौली ने कहा कि फिलहाल सरकार ने गांव बडौली के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। इसके कारण संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण रोक दिया गया है। जल्द ही अगली तिथि निर्धारित होगी और सीएम मनोहर लाल ही कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। सीएम के हाथों से ही प्रतिमा का अनावरण कराया जाएगा। इस संबंध में बात करने पर डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सीएम का कार्यक्रम रद्द करने को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।