फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, broom, dance, kundli border

ट्रैक्टर पर बैठकर दूल्हा बन कुंडली धरने पर पहुंचा किसान, बराती बने साथी

Wed, 03 Feb 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
farmers protest, broom, dance, kundli border
कुंडली बॉर्डर पर धनाना के किसान की बारात में नाचते हुए पहुंचे किसान। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अलग-अलग तरीके अपनाकर कानूनों का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को धनाना गांव का किसान दूल्हे के लिबास में ट्रैक्टर पर बैठकर आंदोलन स्थल पर पहुंचा। इस दौरान गांव के अन्य किसान बराती बनकर नाचते हुए धरने पर पहुंचे। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर दूल्हा बनकर पहुंचे किसान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। ऐसा लगता है कि सरकार ने अपने आंख और कान किसानों के लिए बंद कर लिए है। ऐसे मेें सरकार का ध्यान आंदोलन की तरफ लगाने के लिए उन्होंने दूल्हे के लिबास में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। इस दौरान धनाना गांव के अन्य किसानों ने भी सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान ट्रैक्टर पर लगे डीजे के संगीत पर नाचते हुए कुंडली पहुंचे। घुड़चड़ी दिखाने के लिए एक किसान सांकेतिक रूप से दूल्हा बने किसान पर चावल भी बरसा रहा था।
विज्ञापन

धरना स्थल पर बढ़ने लगे लंगर व भंडारे
26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद एक समय किसान आंदोलन कमजोर पड़ता नजर आ रहा था। बड़ी संख्या में किसान कुंडली बॉर्डर से लौटने शुरू हो गए थे। जिसके कारण कुंडली बॉर्डर पर चल रही लंगर सेवा भी सिमटने लगी थी। परंतु एक बार फिर से कुंडली बॉर्डर पर किसानों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लंगर सेवा भी फिर से व्यापक स्तर पर शुरू हो गई है। लंगर व भंडारा लगाने वाले किसान न सिर्फ किसानों का पेट भर रहे हैं, बल्कि आसपास के बेसहारा बच्चों और मजदूरों को खाना खिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed