फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, border, langer, milk, curd

कुंडली धरनास्थल पर आने वालों का हरियाणा की लस्सी और दूध से स्वागत

Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, border, langer, milk, curd
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर लंगर चखवाते पंजाब के किसान - फोटो : Sonipat
सोनीपत। किसान आंदोलन में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं और आदर सत्कार का नया रंग दिखाई देने लगा है। हरियाणा व पंजाब के किसान अपने तरीके से वहां आने वाले किसानों का आदर सत्कार कर रहे हैं। केजीपी-केएमपी के गोल चक्कर से आगे निकलते ही हरियाणा की खाप वहां आने वाले किसानों का लस्सी, दूध व पानी पिलाकर स्वागत करते हैं। जबकि वहां से आगे बढ़ने पर पंजाब के किसानों के लंगर पकौड़े, खीर, जलेबी, हलवा, सब्जी समेत अन्य पकवान खिलाकर पूरी आवभगत की जाती है। दोनों प्रदेशों के किसान साथ बैठकर खाना खाते हैं तो हुक्का भी साथ बैठकर गुड़गुड़ाते हैं और आंदोलन को लेकर चर्चा भी करते हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन जब शुरू हुआ तो हरियाणा की खापों व किसानों ने केवल अपना समर्थन दिया था। हरियाणा के किसान वहां कभी-कभी जाते थे तो प्रदेश के कुछ जिलों के किसान जरूर वहां डेरा डाले हुए थे। लेकिन ट्रैक्टर परेड के बाद आंदोलन में हरियाणा की भागीदारी बढ़ी तो धरनास्थल के शुरूआत में आंतिल खाप ने अपने टेंट लगा दिए और वहां भंडारा शुरू कर दिया। इसके अलावा दहिया खाप, सरोहा खाप, मलिक खाप समेत अन्य ने धरनास्थल पर अपने टेंट लगाकर डेरा डाला हुआ है। जिससे वहां रोजाना पहुंचने वाले किसानों व अन्य लोगों को कुछ अलग अंदाज में आदर सत्कार मिल रहा है। धरनास्थल पर पहुंचते ही किसान व अन्य लोगों को हरियाणा की खापों के टेंट पर मौजूद वालंटियर सबसे पहले पानी, लस्सी व दूध पिलाते है।
विज्ञापन

--
गांवों में शाम को होती है मुनादी, सुबह हर घर से जमा होता है दूध व लस्सी
किसान आंदोलन के लिए हरियाणा से दूध व लस्सी भेजने में गांवों से बड़ी भागीदारी की जा रही है। गांवों में रोजाना शाम को मुनादी कराई जाती है कि किस जगह पर सुबह को दूध व लस्सी पहुंचानी है। अगर कोई अपनी मर्जी से दूध व लस्सी देना चाहता है तो वहां पहुंचा सकता है। इसके लिए उस निर्धारित जगह पर बड़े ड्रम रख दिए जाते है और वहां अपनी इच्छा के अनुसार गांव के लोग दूध व लस्सी पहुंचा देते है। जिसको एकत्र करके युवा किसान आंदोलन में पहुंचा देते हैं। करनाल के निसिंग से दूध व लस्सी लेकर आए जामफल सिंह, किरतपाल सिंह समेत अन्य ने बताया कि वह रोजाना करीब 5 क्विंटल दूध व 5 क्विंटल लस्सी लेकर आते हैं। वह गुरुद्वारा से एलान करा दिया जाता है और लोग दूध व लस्सी पहुंचा देते हैं, जिसको कुंडली बॉर्डर पर लेकर आ जाते है। उनका कहना है कि जब तक आंदोलन चलेगा, तब तक वह ऐसे ही दूध व लस्सी लेकर आते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed