{"_id":"602422768ebc3ee96959a3be","slug":"farmers-protest-border-farmer-leader-rakesh-tikait-sonipat-news-rtk594771428","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रम निकाल दे सरकार, न मंच बदलेगा, न मोर्चा टूटेगा: राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रम निकाल दे सरकार, न मंच बदलेगा, न मोर्चा टूटेगा: राकेश टिकैत
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर मंचासीन भाकियू नेता राकेश टिकैत
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। भाकियू के प्रवक्ता व संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक यह भ्रम रखे हुए कि किसानों का आंदोलन टूट जाएगा। लेकिन सरकार यह भ्रम निकाल दे, क्योंकि न मंच बदलेगा और न किसान मोर्चा टूटेगा। किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वह जागे रहें, क्योंकि लोग उनको धर्म, क्षेत्र व छोटे-बड़े के नाम पर तोड़ने का प्रयास करेंगे और इन सभी से बचना होगा। भाकियू नेता राकेश टिकैत बुधवार को कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मंच से किसानों से किसी के बहकावे में नहीं आने का आह्वान किया।
भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी भी हालत में रोटी को पूंजीपतियों की तिजोरी में कैद नहीं होने देंगे। इसके लिए किसान संघर्ष करने को तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार केवल चार लाख ट्रैक्टर लेकर आए थे, लेकिन अगली बार 40 लाख ट्रैक्टर लेकर आएंगे और दिल्ली को बता देंगे कि यह पूरे देश का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा के सदस्य देशभर में घूम-घूम करके किसानों का आंदोलन खड़ा कर चुके हैं और अब इसे व्यापक रूप दिया जाएगा। ताकि सरकार को किसान की ताकत का पता चले और वह किसान की बात को सुने। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसान के साथ-साथ देश के गरीब, मजदूर और आमजन की है। उन्होंने सहयोग के लिए हरियाणा की खाप पंचायतों का आभार जताते हुए कहा कि भाईचारे और सहयोग को इस तरह बनाए रखें। उहोंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यही हाल रहा तो सरकार सीड (बीज) बिल लाने जा रही है। सरकार बताएगी कि किसान को किस कंपनी के बीज की बुआई करनी है और ऐसा नहीं करने पर वह मुकदमे दर्ज कराएगी।
हरियाणा की सरकार गिरने के बाद ही मोदी को किसान की ताकत पता चलेगी
भाकियू राजेवाल के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कुंडली बॉर्डर के मंच से कहा कि हरियाणा के लोगों ने दुष्यंत चौटाला व निर्दलीय को इसलिए वोट दिया था कि वह किसानों की बात उठाएंगे। लेकिन अब सत्ता में चिपक गए हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह दुष्यंत के साथ निर्दलीय विधायकों पर भी दबाव बनाएं, ताकि उनके समर्थन लेने से हरियाणा की सरकार गिरे। तब केंद्र में बैठे गुजरात के दोनों नेताओं को पता चलेगा कि किसान की ताकत क्या होती है। उन्होंने कहा कि किसान को सरकार कमतर आंकने की गलती कर रही है।