फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: Nine trains canceled and routes of eight changed

किसान आंदोलन : नौ ट्रेन रद्द तो आठ के मार्ग में किया परिवर्तन

Fri, 19 Apr 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Nine trains canceled and routes of eight changed
सोनीपत। अंबाला में किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते तीसरे दिन शुक्रवार को भी रेल यातायात बाधित रहा। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर नौ ट्रेनें रद्द कर दी गई तो आठ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें सामान्य से अधिक भीड़ रही। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के आने के बारे में पता करते रहे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के आह्वान पर अंबाला में किसानों की तरफ से रेलवे ट्रैक जाम किया गया है। जिस कारण तीन दिन से रेलवे यातायात बाधित है। लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बाधित होने के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है। टिकट खिड़की पर टिकट कैंसिल करवाने वालों की भीड़ लगने लगी है। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब तक किसान ट्रैक से नहीं हटते, तब तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहीं रद्द
अप लाइन

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम
14507 बठिंडा एक्सप्रेस
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस

12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस

12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस
14033 जम्मू मेल
14053 हिमाचल एक्सप्रेस
डाउन लाइन
14508 बठिंडा एक्सप्रेस
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस



इन ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम स्थिति
11078 झेलम एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया

15708 आम्रपाली एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
11058 दादर एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
12920 मालवा सुपरफास्ट लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
14034 जम्मू मेल स्नेहवाल से अंबाला के बीच मार्ग परिवर्तित किया

14054 हिमाचल एक्सप्रेस मोरिंडा जंक्शन से अंबाला के बीच मार्ग परिवर्तित किया
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से लुधियाना के बीच मार्ग परिवर्तित किया
12919 मालवा एक्सप्रेस नई दिल्ली से लुधियाना के बीच मार्ग परिवर्तित किया
वर्जन

किसानों के रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण रेलवे यातायात बाधित है। लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है या फिर मार्ग परिवर्तित कर चलाना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed