फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: Eight trains canceled and route of seven changed, passengers remained worried

किसान आंदोलन : आठ ट्रेन रद्द तो सात का मार्ग किया परिवर्तित, यात्री रहे परेशान

Tue, 23 Apr 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Eight trains canceled and route of seven changed, passengers remained worried
सोनीपत। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अंबाला में लगातार सातवें दिन भी रेलवे ट्रैक जाम रखा। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। ट्रैक जाम होने के कारण रेलवे ने मंगलवार को दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर सोनीपत जंक्शन पर रुककर चलने वाली अप व डाउन लाइन की आठ ट्रेनें रद्द कर दी तो सात ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक जाम होने के कारण मंगलवार को गाड़ी संख्या 14507/08 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12497/98 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, 14033/34 जम्मू मेल रद्द रही। वहीं 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 11058 दादर एक्सप्रेस, 12919/20 मालवा सुपरफास्ट व 14053 हिमाचल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed