फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers met the executive engineer regarding the problem of drainage in the fields.

Sonipat News: खेतों में पानी निकासी की समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिले किसान

Fri, 07 Jun 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmers met the executive engineer regarding the problem of drainage in the fields.
फोटो 07- सोनीपत के गोहाना में सिंचाई विभाग कार्यालय में कार्यकारी अभियंता को अपनी समस्या बताते
गोहाना। खेतों में पानी निकासी की समस्या को लेकर गांव खेड़ी दमकन के किसान शुक्रवार को सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कार्यकारी अभियंता से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेड़ी दमकन गांव के खेतों में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था की जाए। इसके लिए स्थायी पंप लगवाकर पाइपलाइन बिछवाई जाए, ताकि बारिश के सीजन में उन्हें परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


किसान रणधीर, तकदीर, आशीष, जसबीर व श्रीकृष्ण ने बताया कि बारिश के सीजन में गांव खेड़ी दमकन के खेतों के बारिश का पानी जमा हो जाता है। पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में धान की फसल खराब हो जाती है। पिछले वर्ष भी बारिश अधिक होने से गांव के खेतों में सैकड़ों एकड़ फसल को नुकसान हुआ था। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा भी नहीं मिला है। उनकी मांग है कि इस बार बारिश से पहले खेतों में निकासी व्यवस्था का उचित प्रबंध करवाया जाए, ताकि किसान फसल खराब होने व आर्थिक नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन


वर्जन

गांव खेड़ी दमकन के किसान खेतों में पानी निकासी की समस्या लेकर कार्यालय में आए थे। उनकी शिकायत के आधार पर कर्मचारी जल्द मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। इसके बाद किसानों की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed