फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers met the Deputy Commissioner for compensation for high tension line.

Sonipat News: हाइटेंशन लाइन के मुआवजे के लिए उपायुक्त से मिले किसान

Wed, 24 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers met the Deputy Commissioner for compensation for high tension line.
फोटो 34: सोनीपत लघु सचिवालय में हाइटेंशन लाइन के मुआवजे की मांग को लेकर पहुंचे किसान। स्राेत: य
सोनीपत। जिले के विभिन्न गांवों के खेतों से गुजारी जा रही हाइटेंशन लाइन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले उपायुक्त सुशील सारवान से मिलकर हरियाणा सरकार की तरफ से बनाई गई पॉलिसी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से बनाई गई पॉलिसी की कॉपी सौंपी।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने मांग करते हुए कहा कि जो पॉलिसी हरियाणा सरकार ने बनाई है उसी के तहत किसानों को मार्केट रेट का 200 फीसदी मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी व कुछ प्रशासनिक के अधिकारी मिलकर किसानों की जमीन पर कौड़ियों के भाव में कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से बनाई गई पॉलिसी को दरकिनार किया जा रहा है। मनमाने ढंग से किसानों को पुलिस का भय दिखाकर मुआवजा देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माहरा गांव में भी किसानों को बिजली कंपनी की ओर से हाइटेंशन लाइन डालते हुए जो फसलों का नुकसान हुआ था उसका मुआवजा नहीं दिया गया है। एसडीएम ने किसानों को फसल मुआवजे की 80 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय की गई राशि 15 दिन में खाते में डलवाने का वादा किया था।

इस पर उपायुक्त ने भरोसा दिया है कि मामले पर पूरा संज्ञान लेकर किसानों की समस्या को दूर किया जाएगा। इस दौरान सोनीपत ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र मालिक, गन्नौर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण, बिजेंद्र मलिक, दलबीर मलिक, शेरसिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed