फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers met SDM for compensation, no solution was found

Sonipat News: मुआवजे के लिए एसडीएम से मिले किसान, नहीं निकला समाधान

Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers met SDM for compensation, no solution was found
फोटो 35: सोनीपत के बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में लाला लाजपत राय एवं फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा
गोहाना। तेल पाइपलाइन बिछाने पर मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय से मिला। एसडीएम से बातचीत के बाद कोई समाधान नहीं हुआ। एसडीएम ने कहा कि यह स्थानीय प्रशासन या उनके स्तर का मामला नहीं है। किसान मुआवजा बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखें या न्यायालय की शरण लें। अब किसान उपायुक्त से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


एक तेल कंपनी की तरफ से पानीपत स्थित रिफाइनरी में तेल पहुंचाने के लिए जिला के विभिन्न गांवों के खेतों से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। क्षेत्र के किसान मांग कर रहे हैं कि पाइपलाइन बिछाने पर गोहाना क्षेत्र में भी पानीपत जिला के बराबर मुआवजा दिया जाए। इस मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने काम रुकवाया था। मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल में जोगिंद्र मलिक, राजेंद्र कोहला, जगबीर गंगाना, अनिल नूरणखेड़ा, कुलदीप बुटाना, वीरेंद्र जागसी, सोनू कोहला, सोमबीर, अक्षय नरवाल एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय से मिले और मुआवजा बढ़ाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि तेल कंपनी मुआवजा दे रही है, जिससे यह मामला स्थानीय प्रशासन के स्तर का नहीं है। किसान उच्च अधिकारियों से मिलें या न्यायालय की शरण लें। जोगेंद्र मलिक ने कहा कि सोनीपत प्रशासन को भी ऐसा ही निर्णय लेकर गोहाना के किसानों को उचित मुआवजा दिलाना चाहिए। मांग पूरी होने तक गांव कोहला में किसानों का धरना जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा बढ़ाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed