{"_id":"65f341bc9faa85614f0279ef","slug":"farmers-marched-to-delhi-for-compensation-and-implementation-of-msp-law-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115358-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुआवजे व एमएसपी कानून लागू करने को लेकर किसानों ने किया दिल्ली कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुआवजे व एमएसपी कानून लागू करने को लेकर किसानों ने किया दिल्ली कूच
Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर खराब फसलों के मुआवजे, एमएसपी कानून लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे। किसानों के दिल्ली कूच के एलान के चलते जिला प्रशासन दिनभर अलर्ट रहा। किसान ट्रेनों, निजी वाहनों के साथ सरकारी वाहनों से दिल्ली पहुंचे।
कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाते समय भाकियू के राष्ट्रीय नेता गुरनाम सिंह चढूनी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अब किसानों की आवाज संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर उठाने जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि एमएसपी गारंटी कानून के साथ कई अन्य मांगों को सरकार मान लेगी। युवा किसान नेता वीरेंद्र पहल ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून के साथ उनकी सभी अन्य मांगें जायज हैं। सरकार से मांग है कि लंबा इंतजार करने के बजाय सरकार किसानों की मांगों को जल्द पूरा करें।
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रवाना हुए किसान
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर किसान संगठनों के पदाधिकारी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, भगत सिंह, डॉ. सतपाल, सुरेंद्र सिंह, जय भगवान, बलबीर सैनी ने मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनके साथ रणधीर व रामकिशन धनखड़, नरेंद्र ठरू, आनंद शर्मा, शीलकराम मलिक, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, छत्तर जाहरी, वजीर, राजकुमार राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोहाना से किसानों ने किया दिल्ली कूच
गोहाना। खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग व एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर किसान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में वीरवार को दिल्ली पहुंचे। सत्यवान नरवाल ने बताया कि किसान एमएसपी पर कानून बनाने और फसलों के मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान सुबह सोनीपत रोड पर स्थित बडौता से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली बॉर्डर पर रास्ते केवल एक तरफ से रास्ता खोला जाने के चलते किसान कई घंटे जाम में फंसे रहे और उसके बाद रामलीला मैदान तक पहुंचे। इस दौरान अशोक लठवाल, रूखी सरपंच राजमल, बलराम, भगत सिंह, कृष्ण मलिक, विरेंद्र, कृष्ण, रोहताश, राजेश, रामकिशन उपस्थित थे।