फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers march to Parliament today against farm laws

कृषि कानूनों का विरोध: किसान आज करेंगे संसद कूच, अभी चढूनी गुट के शामिल होने पर संशय

Thu, 22 Jul 2021 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

22 जुलाई यानि गुरुवार को 200 किसान संसद कूच करेंगे। हालांकि गुरनाम सिंह चढूनी गुट के शामिल होने पर संशय बना है। क्योंकि पहले दिन मार्च में शामिल होने के लिए चढूनी गुट के सदस्यों के पहचान पत्र नहीं बनाए गए हैं। कुंडली बार्डर से किसान वाहनों में दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि किसानों ने अभी रूट का खुलासा नहीं किया है। उधर, चढूनी अपने पंजाब मिशन के बयान पर अड़े हैं और उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरह से पीछे नहीं हटने वाला।

विज्ञापन
Farmers march to Parliament today against farm laws
किसान आंदोलन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान गुरुवार को कुंडली बॉर्डर से संसद कूच करेंगे। दिल्ली में किसान संसद लगाएंगे और कृषि कानूनों पर चर्चा करेंगे। वहीं मिशन पंजाब के बयान पर अड़े गुरनाम चढूनी के गुट पर संसद कूच में शामिल होने पर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों की बैठक में संसद कूच की कार्ययोजना बनाई गई। किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, रूलदू सिंह मानसा, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि संसद कूच के लिए गुरुवार सुबह 200 किसान कुंडली बॉर्डर पर कजारिया टाइल्स कार्यालय पर एकत्र होंगे। वहां से वाहनों में बैठकर संसद कूच के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


किसान किस रूट से दिल्ली में प्रवेश करेंगे, इस बारे में किसान नेताओं ने अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वह कुंडली से नरेला वाले रास्ते से होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे। इन्हें रोकने का दिल्ली पुलिस भी प्रयास कर रही है और इसलिए ही किसानों ने पुलिस से बचकर आगे बढ़ने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संसद कूच करने वाले किसानों के पहचान पत्र बनाए गए है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पहले दिन चढूनी गुट के किसान संसद कूच में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि चढूनी गुट के किसानों के पहले दिन पहचान पत्र नहीं बने हैं। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि मिशन पंजाब को लेकर संयुक्त मोर्चा से सस्पेंड किए गए गुरनाम सिंह चढूनी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। गुरनाम सिंह चढूनी ने बुधवार को साफ कहा कि वह मिशन पंजाब के बयान से पीछे हटने वाले नहीं है और वह इस पर अड़े रहेंगे। 

हम मुख्यमंत्री बनने नहीं, जमीन बचाने आए
पंजाब के किसान नेता रूलदू सिंह मानसा ने कहा कि हमारे कुछ साथी कह रहे हैं कि संयुक्त किसान मोर्चा का मुख्यमंत्री बनाओ। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि हम मुख्यमंत्री बनने के लिए नहीं, बल्कि अपनी पैतृक जमीन बचाने के लिए आए हैं। उस जमीन के सहारे ही परिवार चल रहे है इसलिए उसे बचाना जरूरी है। 

भीड़ रोकने को अपील करते रहे किसान नेता
संयुक्त किसान मोर्चा ने संसद कूच में केवल 200 किसानों के जाने की बात कही है लेकिन किसान नेताओं को डर है कि संसद के लिए ज्यादा किसान रवाना हो सकते हैं। इसलिए किसान नेता बुधवार को मंच से किसानों से अपील करते रहे कि संसद कूच में केवल वह किसान शामिल होंगे, जिनको पहचान पत्र दिए जाएंगे। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि यहां से केवल 200 किसान जाएंगे और इससे ज्यादा किसान जाते हैं तो असामाजिक तत्व शामिल होकर बवाल कर सकते हैं। इसलिए अन्य किसानों को बॉर्डर पर रहकर ही आंदोलन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed