{"_id":"6754aefd3a1d96017f0a45e4","slug":"farmers-march-to-delhi-situation-normal-at-kundli-border-heartbeats-of-industrialists-and-local-people-increased-sonipat-news-c-197-1-snp1003-128928-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांवों में मादक पदार्थों व शराब तस्करी की रोकथाम के लिए सरपंचों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांवों में मादक पदार्थों व शराब तस्करी की रोकथाम के लिए सरपंचों से मांगा सहयोग
Sun, 08 Dec 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राई थाना परिसर में सरपंचाें के साथ बैठक करतीं थाना प्रभारी निधि नैन। संवाद
राई थाना परिसर में थाना प्रभारी एसीपी निधि नैन ने सरपंचों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर नशे पर शिकंजा कसने में सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों व शराब तस्करी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एसीपी निधि नैन ने कहा कि सर्दी में मादक पदार्थों व शराब की बिक्री ज्यादा हो जाती है, जिसके चलते आपराधिक घटनाएं शुरू हो जाती हैं। इन पर नियंत्रण के लिए पुलिस को सरपंचों के सहयोग की जरूरत है। उनके सहयोग से ही काफी हद तक अपराध पर नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने सरपंचों से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अपने-अपने गांवों में सीसीटीवी लगवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव में आपराधिक घटनाएं हो जाए तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे।
सर्दी में धुंध के दौरान चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मादक पदार्थ या अवैध रूप से शराब बेचता मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। गांव में आपसी विवाद को सुलझाने के लिए सरपंच पुलिस विभाग को सहयोग जरूर करें। आपसी विवाद के चलते रंजिश बढ़नी शुरू हो जाती है। सर्दियों में रात के समय ठीकरी पहरा देने के लिए कहा। साथ ही अगर कोई किरायेदार गांव में रहता है तो उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं।