Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers' interest in DSR technology has increased.

Sonipat News: डीएसआर तकनीक में बढ़ी किसानों की रुचि

Sun, 12 Jul 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers' interest in DSR technology has increased.
गोहाना। कृषि विभाग फसल विविधीकरण और जल संरक्षण के लिए धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) तकनीक को बढ़ावा दे रहा है। पिछले वर्षों में खरपतवार की समस्या से डीएसआर का रकबा नहीं बढ़ पा रहा था पर इस वर्ष प्रभावी खरपतवारनाशक दवाओं से समस्या नियंत्रित हुई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार, गोहाना तहसील में इस वर्ष डीएसआर का लक्ष्य 8 हजार एकड़ था। इसके मुकाबले 8,365 किसानों ने 44,440 एकड़ भूमि का पंजीकरण कराया है, जो किसानों की बढ़ती रुचि दर्शाता है।
विज्ञापन

प्रोत्साहन और सत्यापन
पंजीकृत खेतों के सत्यापन के लिए कृषि विभाग ने निरीक्षण समितियां बनाई हैं। प्रत्येक समिति में कृषि विभाग का अधिकारी या कर्मचारी, पटवारी या नंबरदार और एक किसान शामिल हैं। विभाग ने किसानों से समय पर खेतों का निरीक्षण करवाने की अपील की है, ताकि उन्हें 4,500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि मिल सके। जिन किसानों ने 5 एकड़ या अधिक क्षेत्र में डीएसआर किया है उनके खेतों का फिक सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसआर के लाभ
कृषि विभाग का कहना है कि डीएसआर तकनीक से पानी की बचत होती है। इससे कृषि मजदूरों पर निर्भरता कम होती है, पौधों में हवा का संचार बेहतर होने से रोग और कीटों का प्रकोप घटता है। साथ ही खेती की लागत भी कम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed