{"_id":"676da938108a75106502c924","slug":"farmers-held-a-hunger-strike-and-sit-in-in-support-of-dallewals-hunger-strike-and-12-point-demands-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129894-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों ने डल्लेवाल के अनशन व 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में रखी भूख हड़ताल, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों ने डल्लेवाल के अनशन व 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में रखी भूख हड़ताल, दिया धरना
Fri, 27 Dec 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के लघु सचिवालय में भूख हड़ताल के दौरान धरनास्थल पर नारेबाजी करते किसान। संवाद
सोनीपत। भारतीय किसान नौजवान यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) व अन्य संगठनों ने वीरवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 12 सूत्रीय मांगों और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में लघु सचिवालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने भूख हड़ताल रखी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यूनियन के जिला प्रधान वीरेंद्र शामड़ी ने कहा कि किसान 13 फरवरी से अनेक मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की नीति है कि इस आंदोलन को केवल पंजाब तक सीमित रखा जाए, लेकिन हरियाणा के किसान भी पंजाब के साथ है। सरकार की ओर से किसानों को बरगलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने का आश्वासन देकर पिछला किसान आंदोलन स्थगित करा दिया था। इस बार किसान हक पाने तक आंदोलन स्थगित नहीं करेंगे। खरखौदा ब्लॉक प्रधान वेदप्रकाश ने कहा कि किसानों की एमएसपी सहित अन्य मांगों को पूरा करें। किसानों ने इससे पहले 9 दिसंबर को सेक्टर-15 में सांसद आवास के बाहर धरना दिया था। उसके बाद भी सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की। किसान एमएसपी सहित सभी मांगों को लागू करवाकर रहेंगे।
युवा जिला प्रधान प्रवीन दहिया ने कहा कि किसान 10 माह से शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। किसानों को मंडियों ने उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्हें औने-पौने दामों में अपने फसलें बेचनी पड़ रही हैं। दिल्ली कूच करने पर किसानों को घर में ही नजरबंद कर दिया जाता है। यूनियन के पदाधिकारियों के आदेश के बाद किसान दिल्ली कूच करने से पीछे नहीं हटेंगे। उनकी मांग है कि जल्द किसानों की लंबित मांगों को समय रहते लागू किया जाए, अन्यथा हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान शक्ति सिसाना, इंद्र सिसाना, इंद्रजीत राणा, विकास राणा, चुन्नीलाल, रामकंवार, बलराम, भगवान सिंह, ऋषिपाल, देशपाल रोहणा समेत अन्य किसान मौजूद रहे।