{"_id":"64457728ffa518132408a12d","slug":"farmers-gold-soaked-in-the-market-due-to-rain-sonipat-news-c-17-1-131432-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बारिश से मंडी में भीगा किसानों का सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बारिश से मंडी में भीगा किसानों का सोना
Sun, 23 Apr 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 - गोहाना की अनाज मंडी में बारिश में भीगे गेहूं के बोरे। संवाद
सोनीपत/गोहाना। शनिवार रात से मौसम ने करवट लिया और हल्की बारिश के साथ ही तेज हवा चली। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों व मंडियों में पड़ा गेहूं भीग गया। कई जगह पर तेज हवा की वजह से अभी नहीं कटी गेहूं की फसल गिर गया। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इतना ही नहीं गोहाना अनाज मंडी में रखे गेहूं के कट्टे भीग गए हैं।
जिले की मंडियों में अब तक 2,79,225 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। इनमें से 1,73,390 मीट्रिक टन का उठान किया हो गया है। दूसरी तरफ सोनीपत, गोहाना और गन्नौर मंडियों में 2847 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई है, जिसमें से 95 मीट्रिक टन सरसों का उठान बाकी है। उठान धीमा होने और पर्याप्त तिरपाल का इंतजाम नहीं होने की वजह से गेहूं की ढेरियां व हजारों कट्टे भीग गए, जिससे किसानों व आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। गोहाना अनाज मंडी में मौजूदा समय में 12 लाख कट्टों से अधिक गेहूं रखा हुआ है।
चार एजेंसियां कर रही गेहूं की खरीद
मंडियों में पहुंचे 2,79,225 मीट्रिक गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 95,955 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। हैफेड की तरफ से 1,07,147 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) की ओर से 56,042 मीट्रिक टन और भारतीय खाद्य निगम की तरफ से 20,081 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
कहां कितने गेहूं की खरीद की
मंडी/खरीद केंद्र- खरीद उठान (मीट्रिक टन)
बरोदा 2940 1408
भैंसवाल 3763 1503
बिचपड़ी 1040 504
दातौली 4277 3559
फरमाना 8013 3407
गन्नौर 21511 7700
गोहाना 100436 21906
कासंडी 9086 4400
कथूरा 7008 2059
खानपुर कलां 2754 1425
खरखौदा 41498 16250
मुंडलाना 4505 1066
मुरथल 8808 6410
नाहरा 5475 2785
पुगथला 14014 2011
रूखी 10738 900
सनपेड़ा 7393 3400
सोनीपत 18937 11873
साइलो मोहाना 4469 4469
अनाज मंडी में गेहूं की फसलों के रखरखाव के लिए इंतजाम किए हुए हैं। बारिश के दौरान बोरों व खुले में रखी हुई फसल को ढकवा दिया था। वहीं, एजेंसियों को जल्द गेहूं के बोरों का उठान करने के निर्देश दिए गए हैं। -दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना