{"_id":"66046284f28c279c7109c696","slug":"farmers-created-ruckus-when-gate-pass-was-not-issued-got-relief-after-three-hours-of-complaint-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115909-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गेट पास जारी न होने पर किसानों ने किया हंगामा, शिकायत के तीन घंटे बाद राहत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गेट पास जारी न होने पर किसानों ने किया हंगामा, शिकायत के तीन घंटे बाद राहत मिली
Wed, 27 Mar 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत/गन्नौर। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचे पंजीकृत किसानों ने उस समय हंगामा कर दिया, जब उन्हें गेट पास जारी नहीं किए गए। इसके बाद किसान प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने फोन पर मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा को मामले से अवगत कराया।
इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और 11 बजे के बाद किसानों को गेट पास जारी किए गए। फसल सत्यापन न होने के कारण कई किसान वापस लौट गए। गेट पास जारी होने के बाद हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) ने 134 क्विंटल सरसों की खरीद की। गन्नौर अनाज मंडी में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर फसल खरीदने से इंकार किया। अनाज मंडी में दूसरे दिन बुधवार सुबह 8 बजे से पंजीकृत किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे।
मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से गेट पास जारी न किए जाने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ने लगी। सुबह 10 बजे काफी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करना किया। इस दौरान किसान मार्केट कमेटी कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा को फोन करके मामले से अवगत कराया। जिसके चलते मार्केट कमेटी के अधिकारी हरकत में आए और 11 बजे के बाद गेट पास जारी करने शुरू कर दिए। इस पर किसानों को राहत मिली। कई किसानों को फसल का सत्यापन न होने के कारण गेट पास जारी नहीं हो सके। इसके चलते किसानों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
गेट पास जारी होने के बाद हैफेड अधिकारियों की ओर से सरसों की खरीद शुरू की गई। बुधवार शाम तक 134 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं गन्नौर मंडी में 116 क्विंटल सरसों की आवक हुई, लेकिन सरसों में नमी होने के कारण खरीद शुरू नहीं हो सकी। छह किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद किसानों ने अपनी फसल को मंडी में फसल को सुखाने के लिए डाल दिया गया है। इसको एक दो दिन तक सूखने के बाद उसकी खरीद की जाएगी।
- दो एकड़ सरसों की फसल का मंडी में आए तो एक एकड़ फसल का गेट पास जारी किया गया। दूसरे एकड़ की फसल का सत्यापन न होने के कारण गेट पास नहीं मिल सका। -बलवान निवासी बढ़खालसा-
सुबह 8 बजे मंडी में फसल लेकर आए थे, मार्केट कमेटी प्रशासन से मिलने के बाद ही सुबह 11 बजे गेट पास जारी हो सके। गेट पास जारी होने के हैफेड अधिकारियों ने सरसों की फसल की खरीद की।-सुरेंद्र निवासी मोहम्मदाबाद
-फसल का सत्यापन न होने के कारण समस्या बनी हुई है। छह एकड़ फसल लेकर मंडी में आए तो तीन एकड़ सरसों की फसल का गेट पास जारी किया गया। ऐसे में बाकी तीन एकड़ फसल वापस ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।-जसबीर निवासी ककरोई
सुबह तीन एकड़ सरसों की फसल लेकर आए थे, लेकिन मंडी में गेट पास न मिलने के कारण परेशानी हुई है। सत्यापन न होने के कारण फसल को वापस लेकर जाना पड़ा। -धर्मबीर निवासी लहराड़ा
वर्जन
हैफेड के अधिकारियों ने अपनी आईडी मार्केट कमेटी को नहीं दी जिससे कि ई-खरीद पोर्टल के जरिए किसानों को गेट पास जारी किया जा सके। किसानों ने कार्यालय में आकर मामले से अवगत कराया तो हैफेड से आईडी मिलने के बाद किसानों को गेट पास जारी किए गए। -ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी सोनीपत
मंडी प्रशासन और हैफेड की ओर से सरसों खरीद के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। गन्नौर अनाज मंडी में पहुंची सरसों में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं की है। वहीं सोनीपत मंडी से 134 क्विंटल सरसाें की खरीद की गई।-उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड