फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers came from Punjab to take stock of the border

Sonipat News: बॉर्डर पर जायजा लेने पंजाब से आए किसान

Wed, 21 Feb 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers came from Punjab to take stock of the border
सोनीपत। किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच पंजाब से दो किसान कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर चौकसी का जायजा लेने पहुंचे। किसानों ने साफ कहा कि सरकार कितनी भी किलेबंदी कर ले, लेकिन किसानों के पास 200-200 हॉर्स पावर के ट्रैक्टर व बुलडोजर हैं। जत्थेबंदियों का आदेश होते ही वह हर अवरोधक को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


पंजाब के अमृतसर के गांव गलालीपुर के किसान गुरसाहिब ने कुंडली बॉर्डर पर कहा कि किसानों के सामने कंटीले तार या सीमेंट की दीवार कुछ नहीं हैं। पहले भी किसानों ने हर बाधा को पार कर दिल्ली तक पहुंच गए थे। इस बार दिल्ली जरूर जाएंगे। पंजाब के किसानों ने कुंडली बॉर्डर पर वीडियो भी बनाई। उन्होंने पूरी स्थिति को मोबाइल के कैमरे में कैद किया। बताया कि यह सब अवरोधक, सीमेंट की दीवारें, पत्थर, कंटेनर उनके सामने कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कहा कि शंभू बॉर्डर पर वह केवल सरकार से बातचीत के चलते रुके हुए थे, लेकिन अब जब सरकार ने केवल टाइम पास करने का प्रयास किया है तो किसानों ने फिर से 21 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। किसानों ने कहा कि एलान के बाद वह 21 को सुबह शंभू बॉर्डर से होते हुए दिल्ली कूच करेंगे तो रास्ते में आने वाले हर बाधा को तोड़ देंगे। उन्होंने साफ कहा कि इनकी तैयारी कम है, उनकी ज्यादा है। किसान किसी से डरने वाले नहीं है। सरकार किसानों की सही मांग पूरी कर दें, नहीं तो किसानों को रोका नहीं जा सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed