{"_id":"66abc6847200b833250d518f","slug":"farmers-burnt-the-effigy-of-the-state-government-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122296-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसानों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Thu, 01 Aug 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की सिफारिश किए जाने के विरोध में किसानों ने वीरवार को नई अनाज मंडी के गेट पर पुतला जलाया।
उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने नहरों में पानी न छोड़े जाने के चलते सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना दिया। नहरी पानी के मुद्दे पर अधिकारियों ने शुक्रवार को किसानों को कार्यालय बुलाया है। किसान नेता वीरेंद्र शामड़ी, समुंद्र तोमर, प्रवीण दहिया, हंसबीर खरब, बिजेंद्र दहिया ने बताया कि भाजपा सरकार ने 13, 14 व 21 फरवरी को किसानों पर गोलियां चलवाने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की सिफारिश की है। यदि ऐसे अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है तो वह लोकतंत्र के लिए काला दिवस होगा। इसके बाद किसान अपनी मांगों को लेकर जिला राजस्व अधिकारी से मिले। उन्होंने कहा कि रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। जिस पर डीआरओ ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में बढ़ा हुआ मुआवजा खातों में भेजा जाएगा।
इस दौरान वतन दहिया, रोहताश दहिया, राजबीर माजरा, इंद्रजीत राणा, प्रकाश, विकास राणा, विजय सरोहा, बुधराम सिंह, अजय कुमार, शक्ति दहिया, रामकरण वत्स व आयुष मौजूद रहे।