फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers are angry over non-purchase of PR paddy.

Sonipat News: पीआर धान खरीद नहीं होने से किसानों में गुस्सा

Tue, 14 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over non-purchase of PR paddy.
फोटो 33: सोनीपत की अनाज मंडी में धूप में सुखाने के लिए पीआर धान को फैलाता मजदूर। संवाद
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में पीआर धान लेकर पहुंचे किसानों ने हैफेड के अधिकारियों पर खरीद न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सरकार धान खरीद का दावा कर रही है मगर हकीकत कुछ और है। मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले में पड़ा है। इससे उनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया ने कहा कि मंडी में किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जल्द खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन

किसान डॉ. सतपाल की धान की ट्रॉली सात दिन से मंडी में खड़ी है। रामफल दोदवा का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है। ऐसी ही स्थिति का सामना अन्य किसानों को करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तुरंत खरीद शुरू करने और मंडियों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, हैफेड की प्रबंधक ज्योति आर्य का कहना है कि सोनीपत मंडी में अब तक 15 हजार क्विंटल से ज्यादा पीआर धान की खरीद की जा चुकी है। सोमवार को भी 3430 क्विंटल धान खरीदा गया था। बुधवार को भी हैफेड की ओर से धान खरीद जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed