{"_id":"1c1f4da68f90c1205695e05afc67e494","slug":"farmers-announced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो करेंगे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो करेंगे विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला राई
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 सितंबर को राई में दौरे को लेकर रविवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री वीरेद्रं दहिया के नेतृत्व में गांव बढख़ालसा में पंचायत का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो प्रधानमंत्री का राई में आने पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
किसान नेता वीरेंद्र दहिया ने कहा कि बढ़खालसा गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसान पिछले पांच साल से धरने पर बैठे हैं और जमीन अधिग्रहण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बढ़खालसा गांव की जमीन का अधिग्रहण राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के लिए किया गया था, जिसके बाद से ही किसान धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
किसानों ने पंचायत कर फैसला लिया है कि चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने किसानों की जमीन को छोड़ने का वायदा किया था। इसलिए अगर 18 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी मांगों को नहीं मानते हैं तो किसान प्रधानमंत्री के आने का विरोध करेंगे।
विज्ञापन